Home देश/विदेश Sonam Raghuwanshi Case: राज से प्यार करते थे तो राजा से शादी...

Sonam Raghuwanshi Case: राज से प्यार करते थे तो राजा से शादी क्यों, किलर्स का इंतजाम कैसे किया? सोनम का जल्द होगा इन सवालों से सामना

56
0

[ad_1]

Last Updated:

Google search engine

Sonam Raghuwanshi Case: इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या में मेघालय पुलिस ने उनकी पत्नी सोनम को मुख्य आरोपी बनाया है. पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है. सोनम से कई सवाल पूछे जाएंगे.

राज से प्यार करते थे तो राजा से शादी क्यों? सोनम का इन सवालों से होगा सामना

सोनम रघुवंशी को पति राजा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

हाइलाइट्स

  • सोनम रघुवंशी राजा रघुवंशी की हत्या की मुख्य आरोपी.
  • मेघालय पुलिस ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया.
  • सोनम से हत्या के कई सवाल पूछे जाएंगे.

नई दिल्ली. इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या को लेकर मेघालय पुलिस के खुलासे के बाद सबकी नजरें सोनम पर हैं. पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में सोनम को ही राजा रघुवंशी की हत्या का मुख्य आरोपी बनाया है. मेघालय पुलिस का कहना है कि सूबे में हनीमून के दौरान राजा रघुवंशी की हत्या में उनकी पत्नी सोनम कथित रूप से शामिल थी जिसने वहां भाड़े के हत्यारे बुलाए थे. मेघालय पुलिस ने हत्याकांड के चार संदिग्धों को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से हिरासत में लिया है. इन सबके बीच कई ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब सिर्फ सोनम के पास है. सोनम का सामना जल्द ही इन सवालों से होगा…

तुमने अपने पति की हत्या क्यों की, राज कुशवाहा को कब से जानते हो, हत्याकांड का प्लान क्या तुमनें बनाया या दोनों ने मिलकर, कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को कितना पैसा दिया गया, वो पैसे का इंतजाम किसने किया तुमने या राज ने, क्या तुम्हारे परिवार को पता था कि राज से तुम्हारा अफेयर है. अगर तुम राज से प्यार करते थे तो फिर राजा से शादी क्यों की, क्या तुमने किसी दबाव में आकर इस हत्याकांड को अंजाम दी, राज क्या तुम्हें ब्लैकमेल कर रहा था, कितने दिन पहले हत्याकांड की साज़िश रची तुम दोनों ने मिलकर, किलर्स का इंतजाम कैसे किया गया, शिलांग में क्या किलर्स से तुमने बात की या अपनी लोकेशन उन्हें शेयर कर रही थी, हत्या में इस्तेमाल हथियार ऑनलाइन खरीदने का आइडिया कहां से आया और क्यों ऑनलाइन हथियार खरीदा?

इन सवालों के अलावा भी कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनके जवाब सोनम को देने होंगे. जैसे कि होम स्टे और जिस जगह हत्याकांड को अंजाम दिया, वो लोकेशन किसने तय किया यहां रुकना है और यहां हत्याकांड को अंजाम देना है. हत्याकांड के बाद तुम और बाकी तीनों किलर्स कैसे चेरापूंजी से शिलांग और फिर शिलांग से गुवाहाटी पहुंचे, और वहां से यूपी फिर एमपी, फरारी के दौरान तुम किसके सपंर्क में थी, कौन-कौन तुम्हारी मदद कर रहा था. हत्याकांड के बाद क्या तुमने अपने घरवालों से बात की थी या ढाबे पर ही जाकर बात की?

सोनम को ऐसे कई सवाल से जूझने होंगे, जिनसे मामले का पर्दाफाश होगा. कुछ ऐसे ही सवाल हैं, हत्याकांड के वक्त तुम कहां थी और तुम्हें कैसे पता चला कि राजा को खत्म कर दिया है. यह बात तुम्हें क्या पर्सनल तौर पर किलर्स ने मिलकर बताई, या राज ने फोन कर या किलर्स ने फोन कर बताया. ये आइडिया किस का था कि राजा की लाश के पास तुम अपनी शर्ट और रेनकोट छोड़कर जाओ. जहां तुम रुके उसके नजदीक जो तुम्हारे दो सूटकेस मिले वो वहां किसने फेंके थे. क्या जिस होम स्टे में तुम रुके थे वहीं किलर्स भी रुके थे, चेरापूंजी को ही क्यों चुना हत्याकांड के लिए, क्या इसके पहले भी कोई और मौके पर राजा को मारने का प्लान था?

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

homenation

राज से प्यार करते थे तो राजा से शादी क्यों? सोनम का इन सवालों से होगा सामना

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here