Home देश/विदेश वसुंधरा राजे का सख्त संदेश- ‘BJP ही मेरा घर, मैं उन्हीं राजमाता...

वसुंधरा राजे का सख्त संदेश- ‘BJP ही मेरा घर, मैं उन्हीं राजमाता की ही बेटी हूं जो इंदिरा गांधी से भी नहीं डरीं’

64
0

[ad_1]

Last Updated:

Google search engine

Vasundhara Raje News: राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर आगरा से अपने विरोधियों का बड़ा और सख्त संदेश दिया. राजे ने आपातकाल पर बरसते हुए कहा कि वे उन्हीं राजमाता विजय राजे की …और पढ़ें

वसुंधरा राजे का सख्त संदेश- BJP मेरा घर, मैं उन्हीं राजमाता की बेटी हूं जो...

राजे ने कहा कि वे अपनी मां विजय राजे के सिद्धांतों पर ही चलेंगी. (Photo credit: x.com/VasundharaBJP)

हाइलाइट्स

  • वसुंधरा राजे ने कहा, “बीजेपी ही मेरा घर है.”
  • राजे ने आपातकाल पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.
  • राजे ने कहा, “मैं राजमाता की बेटी हूं, जो इंदिरा गांधी से नहीं डरीं.”

जयपुर. बीजेपी की दिग्गज नेता और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने एक बार फिर अपने विरोधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि वे कहीं नहीं जाने वाली हैं. बीजेपी ही उनका घर है. यहां से उनकी अर्थी ही जाएगी. राजे ने सख्त लहजे में यह संदेश आपातकाल के 50 साल पूरे होने के मौके पर उत्तर प्रदेश के आगरा में आयोजित कार्यक्रम में दिया. कार्यक्रम में उन्होंने आपातकाल पर बरसते हुए कांग्रेस पर जमकर हमले किए. राजे ने कहा कि मैं उन्हीं राजमाता विजय राजे की बेटी हूं जो इंदिरा गांधी के सामने नहीं झुकी. राजे ने कहा कि मैं ताउम्र उन्हीं की बताई राह पर चलूंगी. भाजपा मेरा घर-परिवार है. जब भी जाएगी यहां से मेरी अर्थी ही जाएगी.

राजे ने आपातकाल के काले अध्याय के 50वें वर्ष पर गुरुवार को आगरा में आयोजित इस कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. राजे ने आपातकाल को लेकर कहा कि इंदिरा गांधी को यह वहम था कि जेल की असुविधाओं से विचलित हो कर महलों की जिंदगी जीने वाली राजमाता एक दो दिन में उनके सामने सरेंडर हो जायेंगी. लेकिन राजमाता साहब अपने सिद्धांत पर अडिग थीं. राजस्थान ही नहीं बल्कि देश के दूसरे हिस्सों में भी राजे की कितनी लोकप्रियता है इसका अंदाजा इस कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को देखकर लगाया जा सकता है. राजे को सुनने के लिए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता जुटे थे.

100 इंदिरा गांधी आ जाए तो भी वो विचारधारा नहीं बदलने वाली
राजे ने कहा कि मेरी मां राजमाता विजय राजे सिंधिया को इंदिरा गांधी ने आपातकाल के समय संदेश दिया कि हमारे साथ आओ वरना जेल जाओ. लेकिन मां ने इंदिरा गांधी को कहलवा दिया कि वे न उनसे डरती है और न उनकी जेल से. जनसंघ उनका परिवार है. उसे वे किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ सकती. एक नहीं 100 इंदिरा गांधी आ जाए तो भी वो विचारधारा नहीं बदलने वाली.

राजे ने कहा कि मैं उन्हीं राजमाता की ही बेटी हूं
इस दौरान राजे काफी आक्रामक मूड में दिखी. राजे ने कहा कि मां राजमाता को इंदिरा गांधी ने तिहाड़ जेल भेज दिया था. उनके सभी बैंक खाते भी सीज कर दिए थे. इंदिरा गांधी ने उनको झुकाने के लिए जेल में उन पर खूब ज़ुल्म किए. लेकिन राजमाता ने उनको साफ कह दिया कि हश्र कुछ भी हो वे जनसंघ के दीपक की लौ को कम नहीं होने देंगी. राजे ने कहा कि मैं उन्हीं राजमाता की ही बेटी हूं. उन्हीं के सिद्धांतों पर चलूंगी. राजे ने आपातकाल के दौरान के कई किस्से बताए. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस वक्त भेष बदलकर जेल में लोकतंत्र के रक्षकों की मदद करते थे. हमारी भाजपा सरकार ने आपातकाल में लोकतंत्र के जिन सेनानियों को जेल में डाला गया था उनके लिए लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि योजना शुरू कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है.

Sandeep Rathore

संदीप ने 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की शुरुआत की. कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर भी रह चुके हैं. 2017 से News18 से जुड़े हैं.

संदीप ने 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की शुरुआत की. कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर भी रह चुके हैं. 2017 से News18 से जुड़े हैं.

homerajasthan

वसुंधरा राजे का सख्त संदेश- BJP मेरा घर, मैं उन्हीं राजमाता की बेटी हूं जो…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here