Home देश/विदेश महिला को रोज देखता था शेर, एक दिन मारा झपट्टा और चबा...

महिला को रोज देखता था शेर, एक दिन मारा झपट्टा और चबा गया हाथ! Zoo में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा

59
0

[ad_1]

Last Updated:

Google search engine

ऑस्ट्रेलिया में एक दिल दहलाने वाले हादसे में एक महिला के एक हाथ को एक चिड़ियाघर के शेर ने चबा लिया. बाद में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका घायल हाथ काट दिया गया है.

महिला को रोज देखता था शेर, एक झपट्टे में चबा गया हाथ! Zoo में भीषण हादसा

ऑस्ट्रेलियाई चिड़ियाघर में शेर के हमले में महिला ने खोया अपना हाथ. (Image: Social Media)

क्वींसलैंड. आस्ट्रेलिया के एक चिड़ियाघर में शेर के हमले में एक महिला के हाथ में गंभीर चोटें आईं. 50 साल की ये महिला रविवार की सुबह क्वींसलैंड के डार्लिंग डाउंस चिड़ियाघर में थी. ये टूवोम्बा के दक्षिण में स्थित है. जब यह घटना घटी तो वह खुलने से पहले मांसाहारी जानवरों के जोन में जानवरों का निरीक्षण कर रही थी. चिड़ियाघर ने एक बयान में कहा कि महिला को सर्जरी के लिए पिल्टन सिटी से हेलीकॉप्टर से ब्रिस्बेन के प्रिंसेस एलेक्जेंड्रा अस्पताल ले जाया गया और अब उनकी हालत स्थिर है.

महिला का घायल हाथ काट दिया गया
कई लोकल मीडिया आउटलेट्स ने बताया कि महिला का घायल हाथ काट दिया गया है. चिड़ियाघर के कर्मचारी अब सरकारी कार्यस्थल सुरक्षा जांचकर्ताओं के साथ सहयोग कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह घटना कैसे घटी. राज्य सरकार ने पुष्टि की है कि मामले की जांच चल रही है. चिड़ियाघर की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ‘अस्पष्ट रूप से… एक जानवर ने उसके एक हाथ को पकड़ लिया और उसे गंभीर नुकसान पहुंचाया.’

महिला कोई कर्मचारी नहीं थी
चिड़ियाघर के बयान में कहा गया कि किसी भी समय यह जानवर अपने बाड़े से बाहर नहीं गया और स्टाफ सदस्यों या आम जनता के लिए कोई खतरा नहीं था. बयान में कहा गया कि महिला कोई कर्मचारी नहीं थी, बल्कि चिड़ियाघर के ‘परिवार’ की ‘बहुत प्रिय सदस्य’ थी. चिड़ियाघर ने कहा कि उसने पिछले 20 साल में कई बार रखवालों को काम करते हुए देखा था और वह संभावित खतरनाक जानवरों के संबंध में सुरक्षा प्रोटोकॉल से अच्छी तरह वाकिफ थी.

पहले भी जू में शेर कर चुके हैं अटैक
एक बयान में कहा गया कि पुलिस और कार्यस्थल स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कर्मी इस घटना की जांच कर रहे हैं और पूरी सुबह मौके पर मौजूद रहे. चिड़ियाघर उनके साथ मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि यह घटना कैसे हुई, लेकिन पूरी जानकारी तब तक नहीं मिल पाएगी जब तक महिला से पूछताछ नहीं हो जाती. 48 हेक्टेयर (119 एकड़) के चिड़ियाघर के कर्मचारियों ने सोमवार को मीडिया को इंटरव्यू देने से इनकार कर दिया. हमले के बाद पहली बार चिड़ियाघर को मंगलवार को पुनः खोलने की योजना बनाई गई थी. बयान में कहा गया कि पशु को निश्चित रूप से नहीं मारा जाएगा या किसी भी तरह से दंडित नहीं किया जाएगा. गौरतलब है कि पांच साल पहले न्यू साउथ वेल्स राज्य के शोलहेवन चिड़ियाघर में दो शेरों ने एक रखवाले पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था.

Rakesh Singh

Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें

Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in … और पढ़ें

homeworld

महिला को रोज देखता था शेर, एक झपट्टे में चबा गया हाथ! Zoo में भीषण हादसा

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here