Home मध्यप्रदेश Fraud in the name of increasing Ladli Bahana’s installment | लाड़ली बहना...

Fraud in the name of increasing Ladli Bahana’s installment | लाड़ली बहना को 3 हजार दिलाने का कहकर ठगी: ग्वालियर के रहने वाले तीन आरोपी पकड़ाए, एटीएम-पासबुक और नकदी लेते थे – Bhind News

51
0

[ad_1]

तीनों आरोपियों को ले जाती हुई पुलिस।

Google search engine

भिंड में लाड़ली बहना को तीन हजार रुपए दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले तीन लोगों को पकड़ा है। आरोपी ग्वालियर के रहने वाले हैं। उनके पास से 8 एटीएम कार्ड, 06 सिम कार्ड, 05 बैंक पासबुक, 06 चेकबुक, 03 मोबाइल, 2900 रुपए और एक आधार कार्ड मिला है।

.

उमरी थाना प्रभारी ​शिवप्रताप राजावत ने बताया कि 3 जुलाई को अजय नरवरिया नामक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि तीन युवक उनके घर आए और खुद को लाड़ली बहना योजना से जुड़ा अधिकारी बताकर योजना की किस्त ₹1250 से ₹3000 कराने का झांसा देने लगे।

इस प्रक्रिया में आरोपियों ने उनसे ₹5000 नकद, पत्नी का आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल फोन ठग लिए। पुलिस ने फरियादी युवक की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 142/2025 धारा 318(4), 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

पुलिस ने तीनों आरोपी पकड़े।

पुलिस ने तीनों आरोपी पकड़े।

आरोपियों से जब्त एटीएम, पासबुक, मोबाइल, हुए जब्त।

आरोपियों से जब्त एटीएम, पासबुक, मोबाइल, हुए जब्त।

7 जुलाई को ग्राम पाण्डरी में ग्रामीणों ने तीन संदिग्ध युवकों के घूमने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पीछा करते हुए तीनों को ग्राम बझाई से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में नीतेश रावत पुत्र सर्वेश सिंह रावात उम्र 21 निवासी गौतम बिहार, चीनोर रोड थाना देहात डबरा जिला ग्वालियर हाल सिकंदर कंपू,ग्वालियर, 2- कृष्णकांत रावत उर्फ कृष्णा पुत्र दामोदर रावत उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पाठई तहसील घाटीगांव थाना आरौन जिला ग्वालियर 3- मंगल रावत पुत्र राजेन्द्र रावत उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मसूदपुर थाना भितखार जिला ग्वालियर हाल नव गृह कॉलोनी गोल पहाडिया थाना लक्ष्मीगंज ग्वालियर 1.05/07/2035 203 और योजनाओं की आड़ में लोगों के दस्तावेज लेकर साइबर ठगों को बेचते हैं।

आरोपियों ने खुलासा किया कि वे आधार कार्ड, पासबुक, एटीएम, सिम आदि दस्तावेज इकट्ठा कर फर्जी बैंक खाते खुलवाते हैं और इन्हें बिहार, झारखंड, हरियाणा के ठगों को 15-20 हजार रुपये में बेचते हैं। कई ग्रामीण स्वेच्छा से भी अपने अकाउंट मात्र 2-5 हजार रुपये में इनके हवाले कर देते हैं।

फरियादी का मोबाइल व उसकी पत्नी का आधार व पासबुक भी आरोपियों से बरामद हुआ है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेआर पर भेजा गया। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक अमित सिकरवार, आरक्षक शैलेन्द्र सिंह, राहुल तोमर, सनी यादव, आलेश यादव, सोनू दुबे, रविन्द्र उपाध्याय, आलोक सेंगर, प्रवीण यादव, संदीप सिंह एवं अविनाश शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here