Home देश/विदेश पीएम मोदी से मुलाकात में तुलसी गबार्ड ने की कई मुद्दों पर...

पीएम मोदी से मुलाकात में तुलसी गबार्ड ने की कई मुद्दों पर बात, सिक्योरिटी सबसे अहम

57
0

[ad_1]

Last Updated:

Google search engine

अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर (DNI) तुलसी गबार्ड ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका की साझेदारी से जुड़े कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने इस्लामी आतंकवाद को दुनिया के लि…और पढ़ें

पीएम मोदी से मुलाकात में तुलसी गबार्ड ने की सिक्योरिटी के कई मुद्दों पर बात

तुलसी गबार्ड ने कहा कि इस्लामी आतंकवाद एक बड़ी समस्या है. (Image:News18)

हाइलाइट्स

  • US की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड की पीएम मोदी से मुलाकात.
  • इस दौरान उन्होंने भारत और अमेरिका की साझेदारी से जुड़े कई मुद्दों पर बात की.
  • उन्होंने इस्लामी आतंकवाद को दुनिया के लिए एक बड़ा खतरा बताया.

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में अमेरिका की नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर (DNI) तुलसी गबार्ड से मुलाकात की. इस बैठक ने भारत और अमेरिका के बीच गहराते रणनीतिक साझेदारी को दुनिया के सामने रखा. जिसमें इंटेलिजेंस शेयरिंग, आतंकवाद विरोधी प्रयासों और उभरती तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया गया. प्रधानमंत्री मोदी और डायरेक्टर गबार्ड की मुलाकात ने दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों को रेखांकित किया. गबार्ड ने भारत-अमेरिका सहयोग की असीम संभावनाओं पर जोर दिया और मोदी की हालिया वाशिंगटन यात्रा के दौरान कायम साझा नजरिये पर चर्चा किया. संवाद का एक महत्वपूर्ण हिस्सा आतंकवाद विरोधी पहलों पर केंद्रित था. दोनों नेताओं ने इस्लामी आतंकवाद से लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की, इसे दक्षिण एशिया और मध्य पूर्व सहित कई क्षेत्रों को प्रभावित करने वाला एक स्थायी खतरा माना.

इससे पहले अमेरिकी इंटेलिजेंस प्रमुख तुलसी गबार्ड ने भारत दौरे पर बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल और अशांति पर चिंता जाहिर की. साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन ‘इस्लामी आतंकवाद’ की विचारधारा को हराने के लिए प्रतिबद्ध है. नेशनल इंटेलिजेंस की निदेशक तुलसी गबार्ड ने आगे कहा कि हिंदुओं, बौद्धों, ईसाइयों और अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों का लंबे समय से उत्पीड़न, दुर्व्यवहार और हत्या, अमेरिकी सरकार, राष्ट्रपति ट्रंप के लिए चिंता का एक प्रमुख क्षेत्र रहा है. गबार्ड के अनुसार, ट्रंप प्रशासन ने बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के साथ बातचीत शुरू कर दी है.

अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने बांग्लादेश सहित दुनिया के विभिन्न हिस्सों में ‘इस्लामिक खिलाफत’ का मंच तैयार करने के लिए चरमपंथी तत्वों और आतंकवादियों की ओर से की जा रही नापाक साजिशों के बारे में भी बात की. उन्होंने इसे ‘वैश्विक पैटर्न’ बताया और समझाया कि कैसे ट्रंप प्रशासन इस तरह के खतरे से निपटने में अपनी नीतियों को प्राथमिकता दे रहा है. गबार्ड ने कहा कि ‘इस्लामिक चरमपंथी और विभिन्न आतंकवादी समूहों के वैश्विक प्रयास एक ही विचारधारा और उद्देश्य से प्रेरित हैं- वह है एक इस्लामिक खिलाफत का शासन.’

PM मोदी ने ज्वाइन किया ट्रूथ सोशल, धड़ाधड़ किए 2 पोस्ट, ट्रंप का ये अपना प्लेटफॉर्म

अमेरिकी खुफिया प्रमुख ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने ‘कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद’ के मंसूबों को हराने के लिए अपना रुख स्पष्ट किया है. उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप इस्लामी आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली विचारधारा की पहचान करने और इस विचारधारा को हराने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’

homenation

पीएम मोदी से मुलाकात में तुलसी गबार्ड ने की सिक्योरिटी के कई मुद्दों पर बात

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here