Home मध्यप्रदेश दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था, झरने में डूबा:सेल्फी लेते समय...

दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था, झरने में डूबा:सेल्फी लेते समय फिसला पैर: SDERF-गोताखोरों ने पत्थरों के बीच से निकाला

52
0

[ad_1]


बैतूल के खेड़ी के पास कन्हैया कोल झरने में रविवार को डूबे 16 साल के किशोर का शव सोमवार को बरामद कर लिया गया। एसडीईआरएफ की टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से सुबह से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटे की तलाश के बाद पीयूष परिहार का शव झरने के पानी के गिरने वाली जगह पर एक चट्टान के नीचे फंसा हुआ मिला। पीयूष रविवार को अपने दोस्तों के साथ झरने पर घूमने गया था। वो सेल्फी लेने के दौरान गहरे पानी की ओर बढ़ गया। अचानक उसका पैर फिसल गया और वो झरने में डूब गया। घटना के बाद से ही ग्रामीणों और पुलिस की मदद से तलाशी अभियान जारी था। तेज बहाव और पानी की गहराई के कारण रेस्क्यू में काफी कठिनाइयां आईं। पत्थरों के बीच फंसा हुआ मिला शव
आज सुबह एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों के साथ मिलकर तलाशी अभियान तेज किया गया। दोपहर के समय शव पत्थरों के बीच फंसा हुआ मिला। खेड़ी चौकी प्रभारी राकेश सरेआम ने बताया कि किशोर के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। इकलौता बेटा था किशोर
बता दें कि पीयूष बैतूल बाजार के भवानी मोहल्ले निवासी परसराम परिहार का इकलौता बेटा था। वो दसवीं कक्षा का छात्र था। इस हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि झरने जैसे स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम किए जाएं। बारिश के मौसम में ऐसे जोखिम भरे इलाकों में जाने से लोगों को रोका जाए।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here