Home देश/विदेश PM Modi Maldives Visit: मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेंगे...

PM Modi Maldives Visit: मालदीव के स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

62
0

[ad_1]

Agency:एजेंसियां

Google search engine

Last Updated:

PM Modi Maldives Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव दौरे पर उपराष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद लतीफ, पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद और पीपुल्स मजलिस के अध्यक्ष से मुलाकात की. दोनों देशों के बीच आठ समझौते हुए.

PM मोदी ने मालदीव में पूर्व राष्ट्रपति नशीद से की मुलाकात, जानें क्या हुई बातपीएम मोदी ने मालदीव में पूर्व राष्ट्रपति नशीद और पीपुल्स मजलिस के अध्यक्ष अब्दुल रहीम अब्दुल्ला से मुलाकात की. (फोटो- X@narendramodi)

हाइलाइट्स

  • पीएम मोदी का मालदीव में भव्य स्वागत हुआ.
  • भारत-मालदीव के बीच 8 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए.
  • भारत ने मालदीव को 4,850 करोड़ रुपये की लाइन ऑफ क्रेडिट दी.
PM Modi In Maldives: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव दौरे के दूसरे दिन वहां के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की है. पीएम मोदी शनिवार को मालदीव के उपराष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद लतीफ से मिले. इसके अलावा, उन्होंने मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद और पीपुल्स मजलिस के अध्यक्ष अब्दुल रहीम अब्दुल्ला से भी मुलाकात की.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदीव के प्रमुख नेताओं से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं. उन्होंने इस मुलाकात के दौरान हुई बातचीत का भी जिक्र किया है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, ‘उपराष्ट्रपति हुसैन मोहम्मद लतीफ के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई. हमारी चर्चा भारत-मालदीव मैत्री के प्रमुख स्तंभों पर केंद्रित रही. हमारे देश बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन, ऊर्जा आदि क्षेत्रों में मिलकर काम करना जारी रखे हुए हैं. यह हमारे लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी है. हम आने वाले वर्षों में इस साझेदारी को और गहरा करने की आशा करते हैं.’



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here