Home देश/विदेश Maldives India Friendship: मालदीव-भारत में सदियों पुराना अटूट रिश्ता… मोहम्मद मुइज्जू ने...

Maldives India Friendship: मालदीव-भारत में सदियों पुराना अटूट रिश्ता… मोहम्मद मुइज्जू ने ‘गहरी दोस्ती’ के लिए PM मोदी को कहा शुक्रिया

73
0

[ad_1]

Last Updated:

Google search engine

Maldives India Relations: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने पीएम मोदी के सम्मान में आयोजित भोज में भारत-मालदीव के 60 वर्षों के मजबूत संबंधों की सराहना की और इन्हें साझा इतिहास का प्रतिबिंब बताया.

मालदीव-भारत में अटूट रिश्ता.. मुइज्जू ने 'दोस्ती' के लिए PM मोदी को कहा थैंक्सपीएम नरेंद्र मोदी के साथ मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू.

हाइलाइट्स

  • मालदीव-भारत के 60 वर्षों के मजबूत संबंधों की सराहना की गई.
  • राष्ट्रपति मुइज्जू ने पीएम मोदी को गहरी दोस्ती के लिए धन्यवाद दिया.
  • मालदीव-भारत साझेदारी स्थायी शांति और समृद्धि लाने की कामना.
माले. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने हिंद महासागर को मालदीव और भारत के बीच दीर्घकालिक संबंधों का जीवंत प्रमाण बताते हुए कहा है कि दोनों देशों ने एक मजबूत और अटूट बंधन स्थापित किया है जो कूटनीति से परे है. शुक्रवार रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सम्मान में आयोजित राजकीय भोज के दौरान मुइज्जू ने भारत सरकार का निरंतर समर्थन और दृढ़ मित्रता के लिए आभार व्यक्त किया.

मालदीव और भारत के बीच 60 वर्षों के राजनयिक संबंधों पर प्रकाश डालते हुए मुइज्जू ने इन्हें साझा इतिहास और स्थायी साझेदारी का प्रतिबिंब बताया. राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, मुइज्जू ने कहा कि मालदीव और भारत के बीच संबंध औपचारिक कूटनीति से परे हैं तथा सदियों पुराने गहरे रिश्ते हैं.

उन्होंने कहा कि मालदीव सरकार एक समावेशी और गतिशील अर्थव्यवस्था के निर्माण, युवाओं को सशक्त बनाने और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है. राष्ट्रपति मुइज्जू ने स्वीकार किया कि इन महत्वाकांक्षाओं को साकार करने में भारत की साझेदारी महत्वपूर्ण है.

इस विशेष संबंध को और मजबूत करने के लिए मालदीव की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए मुइज्जू ने एक समृद्ध मालदीव-भारत साझेदारी की कामना की जो दोनों देशों में स्थायी शांति एवं समृद्धि लाए. इससे पहले, पीएम मोदी और मुइज्जू ने व्यापक वार्ता की, जिसमें व्यापार, रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया.

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

homenation

मालदीव-भारत में अटूट रिश्ता.. मुइज्जू ने ‘दोस्ती’ के लिए PM मोदी को कहा थैंक्स

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here