Home देश/विदेश IIM कोलकाता केस में नया मोड़: छात्रा के पिता बोले- बेटी के...

IIM कोलकाता केस में नया मोड़: छात्रा के पिता बोले- बेटी के साथ नहीं हुआ रेप

57
0

[ad_1]

Last Updated:

Google search engine

IIM Kolkat Rape Case: IIM कोलकाता केस में नया मोड़, छात्रा के पिता ने कहा- “न रेप हुआ, न टॉर्चर”. गेस्ट रजिस्टर में नाम न होने और हॉस्टल नियमों को लेकर कई सवाल अब भी बाकी हैं.

बेटी बेहोश मिली... पिता ने पलटी पूरी कहानी, IIM रेप केस में गहराया रहस्य

अब IIM कोलकाता में लड़की से छेड़छाड़ का मामला आया सामने.

हाइलाइट्स

  • छात्रा के पिता ने रेप या टॉर्चर की बात से इनकार किया
  • गेस्ट रजिस्टर में छात्रा का नाम नहीं, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
  • आरोपी छात्र IIM का टॉपर, अभी तक FIR नहीं दर्ज
IIM Kolkata Case News: IIM कोलकाता (जोका) के बॉयज हॉस्टल में एक महिला छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न का मामला अब नए मोड़ पर आ गया है. जिस घटना ने महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए थे, उसी केस में अब पीड़िता के पिता ने साफ शब्दों में कहा है – “मेरी बेटी के साथ रेप या टॉर्चर जैसा कुछ नहीं हुआ.”
पिता के मुताबिक, शनिवार रात करीब 9:34 बजे उन्हें बेटी का कॉल आया था. लड़की ने बताया कि वह कार से गिर गई थी और कुछ देर तक बेहोश रही. उसने अपनी लोकेशन साझा नहीं की, लेकिन जब पिता ने ट्रैक किया, तो पता चला कि वह SSKM अस्पताल में भर्ती है. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया.

गेस्ट रजिस्टर में नहीं था छात्रा का नाम, उठे सवाल
सूत्रों से यह भी पता चला है कि जिस गेस्ट रूम में छात्रा मौजूद थी, वहां गेस्ट रजिस्टर में उसका नाम दर्ज नहीं था. IIM की सुरक्षा प्रक्रिया के लिहाज से यह एक गंभीर चूक मानी जा रही है. इससे पहले हॉस्टल इंचार्ज और प्रशासन की तरफ से कहा गया था कि कोई बाहरी लड़की वहां नहीं रह रही थी. यह विरोधाभास अभी भी जांच के दायरे में है.

IIM कोलकाता में लड़की से छेड़छाड़ का नया मामला.

आरोपी छात्र: टॉपर से विवादों तक
इस मामले में जो छात्र आरोपी बताया जा रहा है, उसका नाम परमानंद है. वह कर्नाटक का रहने वाला है और जून 2024 में MBA में एडमिशन लेने के बाद 2026 में कोर्स पूरा करने वाला था. वह CAT 2023 में 99.73 पर्सेंटाइल (DILR) स्कोर कर चुका है और 12वीं बोर्ड में भी 91% से अधिक अंक लाए थे. IIM में उसे सबसे अच्छा छात्र माना जाता था.

कोलकाता में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के कथित यौन उत्पीड़न और हत्या के विरोध में लोग मार्च में भाग लेते हुए.पुलिस की जांच और IIM की स्थिति
हरिदेवपुर पुलिस की ओर से छात्रा का बयान दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक कोई रेप या पॉक्सो धाराएं नहीं लगाई गई हैं. कॉलेज प्रशासन ने इस मामले में आंतरिक जांच शुरू कर दी है और घटनाक्रम से जुड़े CCTV फुटेज, सिक्योरिटी स्टाफ और रजिस्टर रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं.

केस में अब तक क्या-क्या साफ हुआ है?

  • छात्रा को शनिवार रात SSKM अस्पताल में पाया गया.
  • पुलिस ने उसे वहीं से रेस्क्यू किया.
  • गेस्ट रजिस्टर में उसका नाम दर्ज नहीं था.
  • आरोपी छात्र की पहचान हो चुकी है, लेकिन FIR दर्ज नहीं.
  • पिता बोले – “कोई टॉर्चर या रेप नहीं हुआ”.
  • आरजी कर और लॉ कॉलेज की घटना का विवरण
    पिछले साल 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या ने पूरे देश को हिला दिया था. इस मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय, जो एक सिविल पुलिस स्वयंसेवक था, को कोलकाता की एक अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दूसरे मामले में कोलकाता के साउथ लॉ कॉलेज में एक फर्स्ट ईयर की छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया. इसमें तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के छात्र परिषद से जुड़े रहे मनोजित मिश्रा के साथ दो अन्य ज़ैब अहमद (19) और प्रमित मुखर्जी (20) को गिरफ्तार किया गया है. इसकी वरिष्ठ अधिकारियों की कड़ी निगरानी में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा जांच की निगरानी की जा रही है.

    Deep Raj Deepak

    दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व…और पढ़ें

    दीप राज दीपक 2022 में न्यूज़18 से जुड़े. वर्तमान में होम पेज पर कार्यरत. राजनीति और समसामयिक मामलों, सामाजिक, विज्ञान, शोध और वायरल खबरों में रुचि. क्रिकेट और मनोरंजन जगत की खबरों में भी दिलचस्पी. बनारस हिंदू व… और पढ़ें

    homenation

    बेटी बेहोश मिली… पिता ने पलटी पूरी कहानी, IIM रेप केस में गहराया रहस्य

    [ad_2]

    Source link

    Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
    Google search engine

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here