Home देश/विदेश How Pakistan used YouTuber Jyoti Malhotra : ‘यह भी एक तरह का...

How Pakistan used YouTuber Jyoti Malhotra : ‘यह भी एक तरह का युद्ध है’, कैसे पाकिस्तान ने YouTuber ज्योति मल्होत्रा को इस्तेमाल किया?

81
0

[ad_1]

चंडीगढ़. ​​जासूसी के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े व्यक्ति कथित तौर पर ‘अपने सम्पर्क’ के तौर पर तैयार कर रहे थे. यह जानकारी हरियाणा के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी.

Google search engine

अधिकारी ने हरियाणा के हिसार में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि ज्योति मल्होत्रा कथित तौर पर पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिवसीय सैन्य संघर्ष के दौरान नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात एक पाकिस्तानी अधिकारी के संपर्क में थी.

हिसार के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि मल्होत्रा ​​के पास सैन्य या रक्षा अभियानों से जुड़ी किसी भी जानकारी तक सीधी पहुंच नहीं थी, लेकिन वह सीधे पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के संपर्क में थी. एसपी सावन ने कहा, “निश्चित रूप से, वे उसे ‘अपने सम्पर्क’ के रूप में तैयार कर रहे थे. वह यूट्यूब पर सक्रिय अन्य ‘इन्फ्लूएंसर’ के संपर्क में थी. वे भी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े व्यक्तियों के संपर्क में थे.”

उन्होंने कहा, “यह भी (एक तरह का) युद्ध है, जिसमें वे इन्फ्लूएंसर को अपने साथ जोड़कर अपने मंसूबों को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं.” पुलिस ने बताया कि हिसार की रहने वाली मल्होत्रा ​​(33), ‘ट्रैवल विद जो’ नामक यूट्यूब चैनल चलाती है. पुलिस ने बताया कि मल्होत्रा को शुक्रवार को न्यू अग्रसेन एक्सटेंशन से गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि मल्होत्रा के खिलाफ आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. शनिवार को अदालत में पेश किए जाने के बाद मल्होत्रा को पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

एसपी सावन ने संवाददाताओं को बताया कि मल्होत्रा ​​से हरियाणा पुलिस पूछताछ कर रही है. उन्होंने कहा, “हम उसके वित्तीय लेन-देन, यात्रा विवरण, वह कहां गई और किससे मिली, इसका विश्लेषण कर रहे हैं.” उन्होंने कहा कि पुलिस केंद्रीय एजेंसियों के भी संपर्क में है. अधिकारी ने कहा कि मल्होत्रा ​​पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के संपर्क में थी और उसने ‘कई बार’ पाकिस्तान और एक बार चीन की यात्रा की है.

पहलगाम आतंकी हमले के दौरान मल्होत्रा की गतिविधियों के बारे में किसी भी जानकारी के बारे में पूछे जाने पर और क्या वह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी अधिकारी के संपर्क में थी, एसपी ने कहा कि (भारत-पाकिस्तान) संघर्ष के दौरान, वह “पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों और उस व्यक्ति के संपर्क में थी जिसे अवांछित व्यक्ति घोषित किया गया था.”

उन्होंने कहा, “हम उसके लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का फोरेंसिक विश्लेषण करेंगे. इसके बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि उसने क्या जानकारी साझा की.” भारत ने जासूसी में कथित रूप से लिप्त होने के कारण 13 मई को उच्चायोग में काम करने वाले पाकिस्तानी अधिकारी को निष्कासित कर दिया. अधिकारी ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वित्तीय विशेषज्ञों की कई टीम मल्होत्रा के वित्तीय लेन-देन और यात्रा विवरणों का विश्लेषण कर रही हैं.

सिविल लाइंस पुलिस थाने में 16 मई को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 2023 में मल्होत्रा ​​पाकिस्तान उच्चायोग में एहसान-उर-रहीम उर्फ ​​दानिश के संपर्क में आई, जहां वह पड़ोसी देश की यात्रा के लिए वीजा लेने गई थीं. प्राथमिकी में कहा गया है कि मल्होत्रा ने दो बार पाकिस्तान की यात्रा की थी और उसने दानिश के परिचित अली अहवान से मुलाकात की थी, जिसने वहां उसके रहने की व्यवस्था की थी. इसमें कहा गया है कि मल्होत्रा दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में कई बार दानिश से मिली और पता चला है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े लोगों के संपर्क में थी.

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here