[ad_1]
Last Updated:
PM Modi in BRICS Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील दौरे पर हैं और उन्होंने रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया. उन्होंने एनवायरमेंट, कॉप30 और ग्लोबल हेल्थ पर सत्र को संबोधित …और पढ़ें
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी.
उन्होंने कहा कि भारत पीपल (लोग), प्लेनेट और प्रोग्रेस की भावना से प्रेरित है. भारत ने कई पहल की है, जैसे मिशन लाइफ, एक पेड़ मां के नाम, अंतरराष्ट्रीय सौर अलायंस, आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना के लिए गठबंधन, हरित हाइड्रोजन मिशन, वैश्विक जैव ईंधन अलायंस, अंतरराष्ट्रीय बिग कैट्स अलायंस.
पीएम मोदी ने कहा कि भारत को आयुष्मान भारत योजना शुरू करने पर गर्व है, जो अपनी तरह की सबसे बड़ी हेल्थ कवरेज स्कीम है. हमने अपनी स्वास्थ्य प्रणालियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रौद्योगिकी की शक्ति का लाभ उठाया है. हमारे पास चिकित्सा की जीवंत पारंपरिक प्रणालियां भी हैं, जो स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी पांच देशों के विदेशी दौरे पर हैं. वह चौथे पड़ाव में ब्राजील पहुंचे. इससे पहले वह घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो और अर्जेंटीना गए थे.
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें
[ad_2]
Source link









