[ad_1]
खरगोन में हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जा रहे मोहर्रम के मौके पर सोमवार रात 8.30 बजे इशा की नमाज के बाद ताजियों का चल समारोह शुरू हुआ। बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए और जियारत की।
.
मोहर्रम की 11वीं तारीख पर रात 10 बजे मोहन टॉकीज से 60 से ज्यादा छोटे-बड़े ताजिए लोभान की महक के साथ कर्बला की ओर रवाना हुए। जुलूस में बच्चे और बुजुर्ग सभी शामिल रहे। ढोल-ताशों की गूंज के साथ ताजिए पारंपरिक मार्ग, रामेश्वर टॉकीज रोड, गोल बिल्डिंग चौराहा, सराफा बाजार, झंडा चौक, किला क्षेत्र होते हुए देर रात 1 बजे बाद कुंदा तट स्थित कर्बला पहुंचेंगे।
रविवार रात से शुरू हुए कार्यक्रम का समापन मंगलवार सुबह ताजियों के विसर्जन के साथ होगा।
प्रशासन अलर्ट, भारी पुलिस बल तैनात ताजिया विसर्जन और जुलूस को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले में 700 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, एक एसएफ कंपनी और मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाई गई है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
देखिए तस्वीरें…





[ad_2]
Source link









