[ad_1]
Last Updated:
Vladimir Putin News व्लादिमीर पुतिन ने एक दिन पहले परिवहन मंत्री रोमन स्टारोवोइट को बर्खास्त कर दिया था. एयरपोर्ट पर लगातार हो रही फ्लाइट में देरी का हवाला देते हुए यह एक्शन लिया गया था. आज स्टारोवोइट की डेड…और पढ़ें
पुतिन के पूर्व मंत्री ने खुद को गोली मारी. (News18)
हाइलाइट्स
- व्लादिमीर पुतिन के एक दिन पहले ट्रांसपोर्ट मंत्री को बर्खास्त किया था
- आरोप था कि यूक्रेन अटैक के बाद एयरपोर्ट पर व्यवस्थाएं प्रभावित रही.
- बर्खास्तगी के अगले दिन पूर्व मंत्री के खुद को गोली मारने की बात सामने आई.
व्लादिमीर पुतिन ने स्टारोवोइट को क्यों बर्खास्तग किया, इसका कारण आधिकारिक तौर पर नहीं बताया गया. हालांकि माना जा रहा है कि रूस के प्रमुख हवाई अड्डों और मॉस्को के शेरेमेत्येवो और सेंट पीटर्सबर्ग के पुलकोवो में यूक्रेनी ड्रोन हमलों के कारण उड़ानों में बड़े पैमाने पर रुकवाट के बाद यह एक्शन लिया गया था. स्टारोवोइट मई 2024 में परिवहन मंत्री बने थे. इससे पहले उनके पास कुर्स्क क्षेत्र के गवर्नर पद की जिम्मेदारी थी. वो इस पद पर 2018 से 2024 तक रहे. मौत की इनवेस्टिगेशन रूसी जांच समिति कर रही है.
रूसी सरकार द्वारा नियंत्रित मीडिया हाउस वेदोमोस्ती के अनुसार, 6 जुलाई को रूसी संघीय विमानन एजेंसी ने पुष्टि की थी कि ड्रोन गतिविधि से सुरक्षा चिंताओं के कारण मास्को के शेरेमेत्येवो हवाई अड्डे, सेंट पीटर्सबर्ग के पुलकोवो हवाई अड्डे और निजनी नोवगोरोड के स्ट्रिगिनो हवाई अड्डे पर 287 उड़ानें देरी से उड़ी या रद्द कर दी गई. इसके बाद मंत्री के खिलाफ यह बड़ा एक्शन लिया गया. कीव का ड्रोन अटैक यूक्रेन की व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत रूस में अंदर तक घुसकर उसके सप्लाई चेन को तोड़ा जा रहा है. रूस सरकार यानी क्रेमलिन ने मंत्री की बर्खास्तगी पर कोई औपचारिक बयान नहीं दिया था. हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट में उनपर कुर्स्क में सीमा रक्षा से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र किया गया.
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें
[ad_2]
Source link









