Home देश/विदेश दिल्ली चुनाव: अख‍िलेश यादव को साथ लेकर क्‍यों घूम रहे अरविंद केजरीवाल?...

दिल्ली चुनाव: अख‍िलेश यादव को साथ लेकर क्‍यों घूम रहे अरविंद केजरीवाल? द‍िल्‍ली की इन सीटों पर बड़े खेल की तैयारी

63
0

[ad_1]

Last Updated:

Google search engine

Delhi chunav 2025: यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव भी दिल्ली के चुनावी रंग में रंग गए हैं. गुरुवार को अखिलेश यादव ने आम आदमी पार्टी का चुनाव चिन्ह झाडू हाथ में उठाकर लोगों से अरविंद केजरीवाल को जीताने की अपील की…और पढ़ें

अख‍िलेश यादव को साथ लेकर क्‍यों घूम रहे केजरीवाल? इन सीटों बड़े खेल की तैयारी

यूपी के बाद क्या अखिलेश यादव दिल्ली में केजरीवाल के साथ मिलकर करेंगे खेल?

हाइलाइट्स

  • अखिलेश यादव ने आम आदमी पार्टी और केजरीवाल के लिए मांगा वोट.
  • दिल्ली की यादव और मुस्लिम बहुल सीटों पर रैली कर रहे हैं.
  • बीजेपी का गणित बिगाड़ने की तैयारी में आप और सपा.

नई दिल्ली. दिल्ली का मौसम तो बदल ही रहा है, लेकिन उसके साथ-साथ यहां का सियासी मौसम भी बदलने लगा है. बेशक, अभी देश की राजधानी के मौसम में ठंडक कुछ बांकी है, लेकिन सियासी मौसम बहुत तेजी से गर्मा गया है. बीजेपी ने जहां अपने स्टार प्राचरक पीएम मोदी, अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ देश के कई राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री और नेता को मैदान में उतार दिया है. वहीं, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी बड़ा मास्टर स्ट्रोक खेलते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को मैदान में उतार दिया है. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि अखिलेश यादव की सभा और रोड-शो दिल्ली की कितनी सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस खेल बिगाड़ेगी?

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव न केवल दिल्ली के यादव और मुस्लिम बहुल सीटों पर रैली कर रहे हैं. बल्कि, दिल्ली के कई विधानसभा सीटों पर अरविंद केजरीवाल के साथ रोड-शो कर रहे हैं. अखिलेश यादव न केवल यूपी वाला MY समीकरण को केजरीवाल के साथ जोड़ रहे हैं, बल्कि यूपी के रहने वाले आम वोटरों को भी आप को वोट देने का अपली कर रहे हैं. दिल्ली में रिठाला, केराड़ी सहित नॉर्थ-ईस्ट की लगभग दो दर्जन सीटों पर मुस्लिम और यादव वोटों का दबदबा है. ऐसे में अखिलेश यादव की कोशिश रहेगी कि ये वोट कांग्रेस के पाले में न जाए. ताकि, वोट बंटने पर बीजेपी इसका फायदा न उठा ले.

अखिलेश यादव ने मांगा झाडू के लिए वोट
अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल गुरुवार को एक साथ किराड़ी विधानसभा में रोड शो किया. इस दौरान अखिलेश यादव ने हाथ में झाडू लेकर जनता से वोट देने की अपील की. अखिलेश यादव ने कांग्रेस का नाम लेते हुए कहा, ‘अपना एक भी वोट खराब नहीं करना. बीजेपी को हराने के लिए एक-एक वोट आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी अनिल झा को पड़ना चाहिए. अरविंद केजरीवाल का काम और विकास ही प्रमाण है. दिल्ली में जिस तरह से शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी की सुविधाओं का इन्होंने इंतजाम किया है. ये न केवल देश में बल्कि दुनिया में उदाहरण बना है. लोग इनके मॉडल की स्टडी करना चाहते हैं.’

इन सीटों पर बीजेपी के गणित बिगड़ेगा?
बता दें कि दिल्ली चुनाव में कई सीटों पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं. दिल्ली दंगा के आरोपी ताहिर हुसैन जैसे नेताओं को एआईएमआईएम ने टिकट देकर आप का खेल बिगाड़ने का पूरा इंतजाम कर लिया है. ऐसे में अखिलेश यादव को उतारकर अरविंद केजरीवाल ने एक तीर से कई निशाना साध लिया है. ओखला, करावल नगर, रोहतास नगर, सीमा पूरी, शहादरा जैसी सीटों पर बीजेपी का गणित बिगड़ सकता है.

कुलमिलाकर, दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर तो नहीं बढ़ा है, लेकिन यमुना के पानी को लेकर घमासान मचा हुआ है. ऐसे में दिल्ली चुनाव के बचे हुए अंतिम 3-4 दिनों में पार्टियां कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है. शायद इसलिए अखिलेश यादव दिल्ली के लगभग एक दर्जन सीटों पर रोड शो और चुनावी सभा कर अरविंद केजरीवाल से दोस्ती निभा रहे हैं. क्योंकि, बीते यूपी के विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने चुनाव न लड़कर अखिलेश यादव को बड़ी राहत दी थी. ऐसे में अखिलेश यादव भी दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल का साथ देकर पुराना कर्ज चुकाना चाह रहे हैं.

homenation

अख‍िलेश यादव को साथ लेकर क्‍यों घूम रहे केजरीवाल? इन सीटों बड़े खेल की तैयारी

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here