Home देश/विदेश जम्मू-कश्मीर में पाक गोलाबारी से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 25 करोड़ की...

जम्मू-कश्मीर में पाक गोलाबारी से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 25 करोड़ की मदद

55
0

[ad_1]

Last Updated:

Google search engine

केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान की गोलाबारी से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 25 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि मंजूर की है. प्रधानमंत्री मोदी ने यह घोषणा की थी.

ऑपरेशन सिंदूर: PAK गोलाबारी में तबाह हो गए कई घर, अब मोदी सरकार बसाएगी आशियाना

पाकिस्तान की गोलाबारी में सीमाई घरों को काफी नुकसान पहुंचा था. (पीटीआई)

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती इलाकों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान की गोलाबारी से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 25 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि को मंजूरी दी है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में यह घोषणा की थी कि पाकिस्तान की गोलाबारी से पूरी तरह क्षतिग्रस्त प्रत्येक मकान के लिए दो लाख रुपए और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकान के लिए एक लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता राशि दी जाएगी.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2,060 घरों के लिए गृह मंत्रालय से 25 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रावधान कर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की बयान में यह भी कहा गया कि पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सहायता राशि प्रदान की जाएगी. अमित शाह ने 29-30 मई को जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले पुंछ का दौरा किया था.

इस दौरान उन्होंने सीमा पार से हुई गोलीबारी में मारे गए लोगों के परिजनों को अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति पत्र भी सौंपे थे. मानकों के अनुसार, सीमा पार गोलाबारी से हुए नुकसान के लिए तत्काल मुआवजा प्रदान किया जाता है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिलों में कई बार गोलाबारी की घटनाएं हुई थीं, जिससे सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए थे. इन घटनाओं में आवासीय क्षेत्रों के साथ-साथ स्कूलों, धार्मिक स्थलों तथा व्यावसायिक संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा था.

authorimg

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

homenation

ऑपरेशन सिंदूर: PAK गोलाबारी में तबाह हो गए कई घर, अब मोदी सरकार बसाएगी आशियाना

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here