Home मध्यप्रदेश Temperatures dropped by 5 degrees in Indore | आधा इंच बारिश के...

Temperatures dropped by 5 degrees in Indore | आधा इंच बारिश के बाद 5 डिग्री गिरा पारा: मौसम में घुली ठण्डक; आज भी सुबह से छाए बादल, बारिश के आसार – Indore News

58
0

[ad_1]

इंदौर में शुक्रवार को हुई आधा इंच बारिश के बाद मौसम में ठण्डक घुली है। दिन का पारा 5 डिग्री लुढ़कने से उमस से राहत है। अभी प्री मानसून एक्टिविटीज चल रही हैं और बारिश का दौर शुरू हो गया है। शनिवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और बारिश के आसार हैं।

Google search engine

.

गुरुवार को दिन का तापमान 36.4 (+2) डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। फिर शुक्रवार को हुई बारिश के बाद मौसम ठण्डा रहा। दिन में कुछ देर के लिए धूप जरूर निकली लेकिन शाम को फिर बारिश हुई। इससे तापमान 5 डिग्री लुढ़ककर 31 (-3) डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इस बारिश से दिन का तापमान औसत से 3 डिग्री कम है। रात का तापमान मामूली कम हुआ है। गुरुवार को तापमान 25 (+1) डिग्री सेल्सियस था। शुक्रवार रात 24.7 (+1) डिग्री सेल्सियस रहा। इंदौर में अभी तक दो इंच बारिश हो चुकी है।

एक हफ्ते का तापमान

तारीख दिन का तापमान रात का तापमान
15 जून 36.2 (+1) 24.3 (0)
16 जून 36.3 (+10) 25.6 (+2)
17 जून 38.4 (+3) 26.1 (+2)
18 जून 37.6 (+2) 25 (+1)
19 जून 36.8 (+2) 24.2 (0)
20 जून 36.4 (+2) 25 (+1)
21 जून 31 (-3) 24.7 (+1)

मध्य प्रदेश में मानसून अब एकाध दिन में एंटर हो सकता है। दरअसल कई दिन से ठहरा मानसून अब आगे बढ़ गया है। रफ्तार ज्यादा रही, तो जल्द भी आ सकता है। मौसम वैज्ञानिक अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इंदौर में मानसून की एंट्री दो-तीन दिनों में संभावित है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here