Home मध्यप्रदेश The cow that fell into the well was rescued and taken out...

The cow that fell into the well was rescued and taken out | कुएं में गिरी गाय को रेस्क्यू कर बाहर निकाला: गौ-सेवकों ने उपचार के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचाया; वार्डवासियों ने कुएं को ढहाने की मांग की – Shivpuri News

55
0

[ad_1]

शिवपुरी जिले के बदरवास कस्बे में एक गाय गहरे कुएं में गिर गई। सूचना के बाद गौ-सेवकों ने गाय का रेस्क्यू कर उसे बाहर निकाल कर उपचार के लिए पशु चिकित्सालय पहुंचाया। बदरवास कस्बे के वार्ड- 7 के एक कुएं में वार्डवासियों ने एक गाय को गिरा हुआ देखा था। इसक

Google search engine

.

सूचना के बाद गौ सेवा समिति के सदस्य विवेक ओझा, निखिल बैरागी, कालीचरण परिहार, प्रशांत बैरागी, ऋषि भारती और अमित यादव मौके पर पहुंचे थे। जहां रस्सी की मदद से कुछ लोग कुएं के भीतर उतरे इसके बाद गाय को रस्सी से बांधकर कुएं से बाहर निकाला गया।

गाय के रेस्क्यू में ट्रैक्टर की भी मदद ली गई थी। गाय के किन कारणों के चलते कुएं में गिरी इसका पता फिलहाल नहीं लग सका है। वार्डवासियों ने प्रशासन से कुएं को ढकने की गुहार लगाई है। जिससे आगामी समय में ऐसी घटना घटित ना हो सके।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here