Home मध्यप्रदेश Monsoon enters Khandwa, but the threat is mild | खंडवा में मानसून...

Monsoon enters Khandwa, but the threat is mild | खंडवा में मानसून की धमक, आज एंट्री के आसार: सुबह डेढ़ घंटे की दड़क, फिर साफ हो गए बादल; गर्मी, उमस से राहत – Khandwa News

60
0

[ad_1]

खंडवा में मानसून की धमक, आज एंट्री कर सकता है।

Google search engine

खंडवा में दो दिन से मानसूनी एक्टिविटीज चल रही है, शनिवार सुबह भी धमक रही। महज डेढ़ घंटे की दड़क (आया और चले गया) के बाद बारिश बंद हो गई, बादल भी साफ हो गए। फिलहाल मानसून की एंट्री की आधिकारिक घोषणा नहीं हो पाई है। हालांकि, तापमान में गिरावट से लोगों को

.

जानकार बताते है कि मानसून के असर से अब जिले में रोजाना बारिश की संभावना रहेगी। लेकिन अच्छी बारिश 25 जून से ही देखने को मिलेगी। एक दिन पहले शुक्रवार को भी शहर में करीब आधे घंटे तेज बारिश हुई थी। इसके बाद रूक-रूक कर बारिश हुई। शुक्रवार को दिन के तापमान में 6 डिग्री की कमी आ गई। तापमान 31.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि गुरूवार को दिन का तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस था।

मकानों की दीवारें इतनी ही भीग पाई और बारिश बंद हो गई।

मकानों की दीवारें इतनी ही भीग पाई और बारिश बंद हो गई।

मौसम विशेषज्ञ बोले- आगे लगातार बारिश की स्थिति

मौसम विशेषज्ञ डॉ. सौरव गुप्ता के अनुसार पूर्वी मप्र में मानसून का प्रवेश पहले ही हो चुका है। जिसने कि 20 प्रतिशत कवर हिस्सा लिया है। खंडवा में भी शनिवार को मानसून की एंट्री की संभावना है। हालांक सुबह बारिश कमजोर थी। लेकिन अब आगे लगातार बारिश की संभावना है। कहीं ज्यादा तो कहीं कम बरसात का असर रहेगा। क्योंकि इस बार मानसून अनियमित है लेकिन 25 जून से अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

सलाह: मेढ़ नाली पद्धति से बुआई करें किसान

जिले में कहीं-कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। इसलिए किसान सजग रहें। बुआई से पहले बीज और भूमि उपचार जरूर करें। मेढ़ नाली पद्धति से बुआई करें। फसलें बदलकर लगाएं। लंबी अवधि की फसलें लगाने से बचें।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here