Home मध्यप्रदेश Regwa was once a model for cleanliness, now plagued by filth |...

Regwa was once a model for cleanliness, now plagued by filth | कभी स्वच्छता में मॉडल रहा रेगवा, अब गंदगी से बेहाल: सड़क पर कीचड़, 12 गांवों के लोग हो रहे परेशान; अक्षय कुमार कर चुके दौरा – Khargone News

58
0

[ad_1]

खरगोन जिले का रेगवा गांव, जो कभी स्वच्छता के लिए जाना जाता था, आज गंदगी से जूझ रहा है। आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे को जोड़ने वाले बलखड़ रोड की स्थिति बेहद खराब है।

Google search engine

.

ग्रामीणों ने बताया कि 300 मीटर लंबी सड़क पर फैली गंदगी से हर दिन सैकड़ों वाहन चालक परेशान हैं। दुर्घटनाएं आम बात हो गई हैं। पानवा माता मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि शवयात्रा को भी इसी गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है।

12 गांवों के लोग हो रहे परेशान

आसपास के 12 गांवों के करीब 30 हजार लोग रोजाना इस मार्ग से गुजरते हैं। स्थिति से त्रस्त होकर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। स्थानीय निवासी गोकुल पटेल, महेश पटेल, लक्ष्मण चौधरी और बबलू पटेल के अनुसार, हैंडपंप और कुएं गंदगी से घिरे हैं। कुएं में जहरीली गैस का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने मामले में कलेक्टर तक शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अभिनेता अक्षय कुमार ने किया था दौरा

करीब 3 हजार की आबादी वाला यह गांव 6 साल पहले स्वच्छता अभियान का मॉडल बना था। तब बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और तत्कालीन केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने गांव का दौरा किया था। उस समय गांव में व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया था।

पंचायत प्रभारी सचिव अशोक पटेल ने बताया

QuoteImage

700 मीटर लंबी भूमिगत नाली का निर्माण प्रस्तावित है। एस्टीमेट तैयार हो चुका है। निजी जमीन मालिकों की सहमति मिलते ही एक सप्ताह में काम शुरू कर दिया जाएगा।

QuoteImage

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here