Home मध्यप्रदेश Now nights are also hot along with days in Indore | इंदौर...

Now nights are also hot along with days in Indore | इंदौर में लगातार 3 दिनों से तापमान 40 डिग्री पार: रात का तापमान 7 डिग्री बढ़ा; सुबह से हल्के बादलों के बाद तेज धूप – Indore News

62
0

[ad_1]

इंदौर में लगातार 3 दिनों से दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा है। रातें भी काफी गर्म हैं। बीती रात न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री ज्यादा रहा। आज सुबह

Google search engine

.

पिछले दो दिनों से स्थिति ऐसी है कि दिन में गर्म हवाओं के थपेड़े चल रहे हैं, जिनका असर दोपहर 12 से 4 बजे तक सबसे अधिक महसूस हो रहा है। बीती रात इस सीजन की अब तक की सबसे गर्म रात रही, जिसने लोगों को हलाकान कर दिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से +3) और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से +7) दर्ज किया गया।

सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, इस समय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और ट्रफ सक्रिय हैं। अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

पिछले साल 44 डिग्री पहुंचा था तापमान

मध्य प्रदेश में अप्रैल का मिजाज ऐसा होता है कि दूसरे पखवाड़े से गर्मी का असर तेज होने लगता है। महीने के आखिरी दिनों में तो तापमान रिकॉर्ड तोड़ने लगता है। इंदौर में पिछले साल तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका था।

मौसम विभाग के अनुसार, 25 अप्रैल 1958 को इंदौर में सर्वाधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। अप्रैल में मौसम में बदलाव भी देखने को मिलता है, जिसके कारण बादल छा जाते हैं और कभी-कभी हल्की बौछारें भी गिरती हैं।

इंदौर में अप्रैल माह का तापमान

तारीख दिन का तापमान रात का तापमान
1 अप्रैल 37.2 (0) 22.6 (+3)
2 अप्रैल 37 (0) 23.2 (+4)
3 अप्रैल 37 (0) 21 (+1)
4 अप्रैल 37.4 (0) 21.0 (+1)
5 अप्रैल 38.8 (+1) 22.4 (+2)
6 अप्रैल 39.8 (+2) 23 (+3)
7 अप्रैल 40.6 (+3) 23.2 (+3)
8 अप्रैल 41.1 (+3) 25 (+5)
9 अप्रैल 41.1 (+3) 26.5 (+7)

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here