Home मध्यप्रदेश Old land dispute, attackers opened fire on the youth | मुरैना में...

Old land dispute, attackers opened fire on the youth | मुरैना में जमीनी विवाद में युवक को मारी गोली: बाएं हाथ में लगी, हालत गंभीर; सरकारी प्लॉट को लेकर थी रंजिश – Morena News

54
0

[ad_1]

मुरैना के जौरा कस्बे में गुरुवार रात जमीनी विवाद के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को जौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान रानू उर्फ रविंद्र सिंह गुर्जर (35) के रूप में हुई है, जो बुढ़ावली का रहने वाला है और वर्त

Google search engine

.

रविंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि रात करीब 9 बजे वह अपने ताऊ के लड़के दल्लू मिस्त्री के घर खाना खाने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे नरेंद्र गुर्जर, अनिल गुर्जर, बृजेश, रामवीर गुर्जर और कुबेर सिकरवार सहित कुछ अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया।

बाएं हाथ में लगी गोली

आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली उसके बाएं हाथ में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल रविंद्र को तुरंत जौरा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सरकारी प्लॉट को लेकर था विवाद

पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में सामने आया है कि रविंद्र सिंह और आरोपियों के बीच एक सरकारी प्लॉट को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। माना जा रहा है कि इसी रंजिश के चलते यह वारदात की गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here