Home मध्यप्रदेश Rainfall figures equal in MP, 7.5 inches of water fell; Sheopurkalan receives...

Rainfall figures equal in MP, 7.5 inches of water fell; Sheopurkalan receives double the rainfall | आज का मानसून अपडेट: MP में बारिश का आंकड़ा बराबर, 7.5 इंच पानी गिरा; श्योपुरकलां में दोगुनी बारिश – Bhopal News

61
0

[ad_1]

यह है आज का मानसून बुलेटिन। इसमें आपको रोजाना मिलेगी अपने शहर, राज्य और देश में हुई बारिश की पूरी जानकारी। अगले 24 घंटों में कहां-कितनी बारिश होगी, यह भी बताएंगे। बांधों का वाटर लेवल कितना है, यह भी आपको मिलेगा।

Google search engine

.

पिछले 24 घंटे में ग्वालियर जिले में सबसे ज्यादा 1.96 इंच पानी गिरा। सिवनी, मंडला, नौगांव, छिंदवाड़ा, खजुराहो, जबलपुर, बैतूल, खंडवा, शिवपुरी, नर्मदापुरम, धार, भोपाल, गुना समेत कई जिलों में बारिश हुई ऐसा ही मौसम अगले 24 घंटे यानी, रविवार को भी बना रहेगा। खासकर ग्वालियर, भिंड, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में भारी बारिश होने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर समेत अन्य जिलों में भी बारिश हो सकती है। ग्वालियर में सुबह से हल्की बारिश का दौर है।

प्रदेश में 7.5 इंच बारिश, औसत के बराबर
मध्यप्रदेश में बारिश की तस्वीर पर नजर दौड़ाएं तो अब तक एवरेज 7.5 इंच बारिश हो चुकी है, जो अब तक की औसत बारिश के बराबर है। राज्य के पूर्वी हिस्से में 12% कम और पश्चिमी हिस्से के जिलों में औसत से 12% अधिक पानी गिरा है। रविवार को यह आंकड़ा बढ़ सकता है।
अब तक सबसे ज्यादा पानी गिरने वाले जिलों में श्योपुरकलां, भिंड, ग्वालियर, मुरैना और शिवपुरी जिले शामिल हैं। श्योपुरकलां में रिकॉर्ड 146% ज्यादा पानी गिर चुका है। यहां साढ़े 11 इंच पानी गिर चुका है। रीवा में सबसे कम 3.9 इंच पानी गिरा है। उमरिया, सिंगरौली, दतिया, कटनी में भी कम बारिश हुई है।

प्रदेश के 5 बड़े शहरों में मौसम का हाल

  • भोपाल : प्रदेश के सबसे ज्यादा बारिश वाले जिलों में भोपाल टॉप-5 में है। यहां आंकड़ा 11.35 इंच तक पहुंच गया है। अगले 24 घंटे ऐसा ही मौसम बना रहेगा।
  • इंदौर : एवरेज 8.9 इंच पानी गिर चुका है, जो कुल बारिश का करीब 24% है। आने वाले दिनों में यहां तेज बारिश का दौर रहेगा। इसके चलते आंकड़ा लगातार बढ़ेगा।
  • ग्वालियर : यहां अब तक 9 इंच पानी गिर चुका है, जो अब तक होने वाली बारिश से 32% अधिक है। रविवार को भी बारिश हो रही है। आगे भी ऐसा ही मौसम रहेगा।
  • जबलपुर : अब तक 8.5 इंच पानी गिरना चाहिए था लेकिन 7.2 इंच बारिश हुई है। अगले 24 घंटे और आने वाले दिनों में जबलपुर में बारिश का अलर्ट है।
  • उज्जैन : अब तक 6.2 इंच पानी गिरना चाहिए था। इतनी ही बारिश हो चुकी है। अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश होने का अनुमान है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here