[ad_1]

सीहोर जिला मुख्यालय के दूरस्थ अमाझीर गांव में आज (रविवार) दोपहर दबंगों ने महिलाओं से मारपीट कर दी। चार महिलाएं घायल हुई हैं, इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल लाया गया है।
.
जानकारी के अनुसार सीहोर जिले के ग्राम अमाझीर में रविवार दोपहर खेत पर काम कर रही महिलाओं के साथ दबंगों ने मारपीट की है। बताया गया है कि यह महिलाएं अपने खेत पर काम कर रही थी, इसी दौरान दो दर्जन से अधिक लोग हथियार लेकर खेत पर पहुंचे और महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी।
महिलाओं के मुताबिक इन लोगों का कहना था कि इस जमीन पर वह कब्जा करना चाहते हैं और महिलाओं ने जब इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। गांव के सोनू वर्मा ने बताया कि रेशम बाई, सोरम बाई, बिमला बाई और सीमा बाई के साथ मारपीट की गई है, जिसमें से दो महिलाओं रेशम बाई और बिमला बाई को ज्यादा चोट आई है। घायल महिलाओं ने बताया कि कुछ लोग अन्य स्थानों से गुंडे साथ लेकर आए और हमारे साथ बिना वजह मारपीट करने लगे। महिलाएं अपनी खुद की जमीन पर काम कर रही थी, लेकिन दबंग चाहते थे कि वह वहां पर कार्य न करें और गुंडों को खेत पर कब्जा करने दें।
ग्राम की महिलाओं ने बताया कि जब गांव के दबंग लोग गुंडों को लेकर खेत की जमीन पर कब्जा करने आए थे। तब पुलिस भी मौके पर मौजूद थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। वही, इस संबंध में मंडी थाने के प्रभारी टीआई राकेश पंथी का कहना है कि अमाझीर में हुई इस घटना के बारे में उन्हें अभी तक कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।
[ad_2]
Source link









