[ad_1]
सीहोर जिले के अहमदपुर में स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते झोला छाप डॉक्टर क्लिनिक खोलकर मरीजों का खुलकर उपचार कर रहे हैं। उल्लेखनीय कि पिछले दिनों प्रशासन ने आष्टा में एक अस्पताल पर छापा मारकर उसे सील कर दिया था। लेकिन प्रशासन की यह कार्रवाई एक द
.
जानकारी के अनुसार अनेक लोग ने प्रशासन को शिकायत में कहा है कि अहमदपुर में के.के. विश्वास के द्वारा बिना किसी डिग्री और अनुमति के बिना खुलकर मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। अपने घर को ही क्लिनिक बना दिया है और बेड लगा दिया। मरीजों को दवाई के साथ ही इंजेक्शन बॉटल लगाई जा रही है।
जबिक न तो विश्वास के पास स्वास्थ्य विभाग की कोई परमिशन है न ही डिग्री। अहमदपुर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से मरीज यहां उपचार के लिए आते हैं। केके विश्वास ने कहा कि मरीज आते हैं तो उपचार कर देता हूं।
स्वास्थ्य विभागभी बीएमओ नवीन मेहर ने मामले को लेकर कहा कि ऐसे क्लीनिकों पर पहले भी कार्रवाई की है। इसकी सूचना मिली है, कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]
Source link









