Home मध्यप्रदेश Married woman commits suicide by setting herself on fire in Bhopal |...

Married woman commits suicide by setting herself on fire in Bhopal | भोपाल में विवाहिता ने आग लगाकर सुसाइड किया: आठ महीने के गर्भ से थी, आखिरी बात में पिता से बोली- पति ने जीना मुहाल कर दिया – Bhopal News

53
0

[ad_1]

भोपाल के इंद्रपुरी में रहने वाली महिला ने आग लगाकर सुसाइड कर लिया। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात ढाई बजे मृतका के पति ने पिता को कॉल कर घटना की जानकारी दी। अस्पताल पहुंचे परिजनों को बेटी का शव मिला। शनिवार रात आठ बजे उसने आखिरी बार पिता से कॉल पर बात

Google search engine

.

जानकारी के मुताबिक अनुप्रिया सिंह (28) पति दीपक सिंह मूल रूप से जबलपुर की रहने वाली थी और गृहिणी थी। उसके पिता रमेश ने बताया कि डेढ़ साल पहले बेटी ने दीपक से लव मैरिज की थी। पहले ही परिवार इस शादी के लिए राजी नहीं था, हालांकि बेटी की खुशी के लिए शादी कर दी। शादी में सभी जरूरी दान दहेज दिया गया था।

रविवार की दोपहर को पीएम के बाद बॉडी को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

रविवार की दोपहर को पीएम के बाद बॉडी को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

दामाद दीपक हमारे दिए दहेज से खुश नहीं था। वह मायके से कारोबार के लिए रकम लाने का दबाव बेटी पर बनाता था। उसके परिवार वाले भी बेटी को आए दिन तानाकशी करते थे। दामाद शराब पीने का आदि था, नशे में धुत्त होकर बेटी से मारपीट भी करता था। इस की जानकारी कई बार बेटी ने कॉल पर अपनी मां और मुझे दी।

कई बार लौटने के लिए कहा बेटी नहीं मानी

दीपक की करतूतों को सुनने के बाद बेटी को कई बार मायके लौटने के लिए कहा। लेकिन वह नहीं मानती थी। वह हर हाल में अपना घर बसाए रखना चाहती थी। इसी कारण ससुराल में तमाम यातनाओं को सहती रही। गर्भवती होने के बाद भी दीपक उसका ध्यान नहीं रखता था। इसी से तंग आकर उसने जान दी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here