Home मध्यप्रदेश Major action taken by Fisheries Department in Indore | इंदौर में मत्स्य...

Major action taken by Fisheries Department in Indore | इंदौर में मत्स्य विभाग की बड़ी कार्यवाही: लगभग 6 क्विंटल थाईलैंड मांगूर मछली नष्ट – Indore News

48
0

[ad_1]

इंदौर5 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

इंदौर जिले में मत्स्य विभाग द्वारा मानव जीवन की सुरक्षा के मद्देनजर प्रतिबंधित 6 क्विंटल थाईलैंड मांगूर मछली नष्ट की गई। यह कार्यवाही कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में मत्स्योद्योग विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों की गठित टीम द्वारा की गई। मत्स्य विभाग के सहायक संचालक एम.के. पानखेडे ने बताया कि प्रतिबंधित उक्त मछली पिछले दिनों सूचना प्राप्त होने पर सदर बाजार क्षेत्र से वाहन क्रमांक एमपी 09 -एलआर-6264 में 2 टंकियों में रखकर परिवहन करते हुये जप्त की गई थी। इन मछलियों को शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र बिलावली में विधिवत नष्टीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि थाईलैंड मांगूर मछली का पालन एवं क्रय-विक्रय पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। इस प्रतिबंध के पालन के संबंध में इंदौर जिले में मत्स्य विभाग के अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की जा रही है। उक्त मछली के सेवन करने से कैंसर, चर्मरोग, शुगर एवं अन्य घातक बिमारियां होने की आशंका रहती है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here