Home मध्यप्रदेश Jewellery and cash stolen from bank auditor’s house in Gwalior | बैंक...

Jewellery and cash stolen from bank auditor’s house in Gwalior | बैंक ऑडिटर के सूने घर में लाखों की चोरी: 6 तोला सोना, आधा किलो चांदी और नकदी ले उड़े चोर, परिवार गया था बिहार – Gwalior News

55
0

[ad_1]

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित विनय नगर में एक बैंक ऑडिटर के सूने घर को चोरों ने निशाना बना लिया। ताले तोड़कर घर में घुसे चोर करीब 5 लाख रुपए की चोरी कर ले गए, जिसमें 6 तोला सोने के गहने, आधा किलो चांदी और 30 हजार रुपए नकद शामिल हैं।

Google search engine

.

घर के मालिक मारुति नंदन कुमार, जो मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक में ऑडिटर हैं, घटना के वक्त शिवपुरी में बैंक ऑडिट के सिलसिले में गए थे। वहीं, उनकी पत्नी और बच्चे कुछ दिन पहले ही अपने पैतृक निवास पटना (बिहार) चले गए थे। घर में ताला देखकर चोर गिरोह ने वारदात को अंजाम दिया।

गुरुवार रात जब मारुति नंदन वापस लौटे तो घर के ताले टूटे मिले और अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

घटना स्थल के आसपास कोई CCTV कैमरा नहीं है, लेकिन पुलिस अब बैंक ऑडिटर के घर की ओर आने वाले मार्गों पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

बहोड़ापुर थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की FIR दर्ज कर ली गई है। आसपास के इलाके की CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here