Home मध्यप्रदेश Wife beats husband in Sidhi | सीधी में पत्नी ने पति को...

Wife beats husband in Sidhi | सीधी में पत्नी ने पति को पीटा: खाना बनाने में देर होने पर विवाद; बीच-बचाव में ससुर भी घायल – Sidhi News

62
0

[ad_1]

सीधी जिले में शुक्रवार दोपहर खाना बनाने में देरी पर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच पहले गाली-गलौज हुई। इसके बाद पत्नी ने पति पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे पति घायल हो गया। घटना से नाराज पति ने भी पत्नी की जमकर धुनाई कर दी।

Google search engine

.

घायल ससुर मुन्ना जायसवाल।

घायल ससुर मुन्ना जायसवाल।

दोनों के बीच बचाव में आए पति बुद्धसेन के पिता मुन्ना जायसवाल पर भी बहू अर्चना जायसवाल ने डंडे से सिर पर हमला कर दिया। जिससे मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों घायलों को समेरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये घटना रामपुर नैकिन थानाक्षेत्र के कुसमहर गांव की है। बम्हनी चौकी प्रभारी ने बताया है कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

मारपीट में पत्नी अर्चना जायसवाल को भी चोट आई है।

मारपीट में पत्नी अर्चना जायसवाल को भी चोट आई है।

बम्हनी चौकी प्रभारी विकास सिंह गहरवार के अनुसार घटना की जानकारी मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि अभी तक दोनों पक्षों से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here