Home मध्यप्रदेश He kept raping the girl by promising to marry her | शादी...

He kept raping the girl by promising to marry her | शादी का झांसा देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म: पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार – Satna News

58
0

[ad_1]

सतना पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी टेक्निकल सेल की मदद से आया।

Google search engine

.

जानकारी के मुताबिक, सतना की सिविल लाइन थाना पुलिस ने युवती को दरिंदगी का शिकार बनाने के आरोप में युवक को बंदी बनाया है। पकड़े गए आरोपी का नाम विमान सिंह पिता राजेश सिंह है और वह साईं नगर पतेरी थाना सिविल लाइन का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि 13 सितंबर को युवती ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और शादी का वादा भी किया। झांसा देकर आरोपी ने युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया और फिर शादी करने से इंकार कर दिया।

पुलिस ने युवती की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 64(2), 351(2) एवं 3(2)(v) SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी विमान सिंह की गिरफ्तारी के लिए टेक्निकल सेल की मदद ली और लोकेशन ट्रेस कर उसे धर दबोचा।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here