Home मध्यप्रदेश In Dewas, the husband killed his wife by hitting her with a...

In Dewas, the husband killed his wife by hitting her with a frying pan | देवास में ​​​​​​​पति ने तवा मारकर की पत्नी की हत्या: सिर और चेहरे पर किए कई वार; वारदात के बाद मौके से फरार – Dewas News

61
0

[ad_1]

प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को वजह माना जा रहा है।

Google search engine

देवास के सालमखेड़ी गांव में एक पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी। बुधवार रात की इस वारदात में आरोपी स्वरूप सोलंकी(35) ने अपनी पत्नी संजना(30) पर रोटी बनाने के तवे से हमला किया। घटना के बाद से पति फरार है।

.

एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया के अनुसार, आरोपी ने पत्नी के सिर और चेहरे पर तवे से कई वार किए। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही टोंकखुर्द पुलिस मौके पर पहुंची।

आरोपी पति फरार, तलाश में जुटी पुलिस गुरुवार सुबह एफएसएल टीम ने घटनास्थल का पंचनामा बनाया। पुलिस ने टोंकखुर्द क्षेत्र और आसपास के इलाकों में टीम लगा दी हैं। संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के पीछे का सटीक कारण पता चल पाएगा। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद को वजह माना जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here