Home मध्यप्रदेश Clouds raining heavily in Mandsaur | 24 घंटे में आधा इंच से...

Clouds raining heavily in Mandsaur | 24 घंटे में आधा इंच से ज्यादा बारिश, सप्ताह भर बरसात के आसार

62
0

[ad_1]

मंदसौरएक घंटा पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

बंगाल की खाड़ी में बने साइकोनिक सर्कुलेशन एक्टिव होते ही जिले में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। बुधवार सुबह के शुरू हुई बारिश में 24 घंटों में औसत बारिश आधा इंच से ज्यादा दर्ज हुई है।

ओवरऑल जिले में इस वर्ष अब तक 20.33 इंच बरसात दर्ज हुई है हालांकि पिछले साल के मुकाबले अब भी 18 इंच पिछड़े हुए हैं। मौसम जानकारों के अनुसार उत्तरी बंगाल की खाड़ी ओडिशा तट के आसपास एक लो प्रेशर एरिया एक्टिव हो गया है। इससे प्रदेश में पश्चिमी हवाएं चल रही हैं।

बुधवार सुबह से ही प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने लगी। सक्रिय हुए कम दबाव क्षेत्र का असर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रहेगा। अगले 5 से 6 दिन तक कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। 18 सितंबर तक यह सिस्टम एक्टिव रहेगा। इसके बाद 19-20 सितंबर से एक और साइकोनिक सकुर्लेशन (चक्रवाती घेरा) बनेगा। जिसके असर से 21 से 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश होगी।

जिले में बारिश की स्थिति

जिले में अब तक औसत 20.33 इंच (516mm ) बारिश दर्ज की गई है। जबकि पिछले वर्ष इसी समय तक 38.11 (968mm) इंच बारिश दर्ज की गई थी। गांधी सागर बांध का जलस्तर 1301.42 फीट दर्ज किया गया है। जिले में विभिन्न क्षेत्रों में अब तक मंदसौर – 458mm, सीतामऊ – 731mm, सुवासरा – 627mm, गरोठ – 325mm, भानपुरा- 419mm, मल्हारगढ – 590mm, धुंधडका – 516mm, शामगढ 449mm, संजीत – 590mm, कयामपुर – 520mm, भावगढ़ – 458mm बारिश दर्ज की गईं है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here