Home मध्यप्रदेश Meeting held regarding Eid ul Azha | ईद उल अजहा को लेकर...

Meeting held regarding Eid ul Azha | ईद उल अजहा को लेकर हुई बैठक: सभी 12 स्थानों पर नमाज का समय किया तय, जाने कहां, कितने बजे होगी ईद की नमाज – Betul News

57
0

[ad_1]

चांद का सरई सबूत मिलने के बाद बैतूल में आगामी 17 जून को ईद उल अजहा का त्योहार मनाने की तस्दीक कर दी गई है। आज यहां अन्जुमन इस्लामिया जामा मस्जिद बैतूल में शहर की सभी मस्जिदों के इमामों की बैठक के बाद सोमवार ईद मनाना निश्चित किया गया है। जिसके लिए अलग

Google search engine

.

बैतूल की प्रमुख मस्जिद कमेटी अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष वसीम कुरैशी ने बताया की ईद उल अजहा की नमाज और कुर्बानी के संबंध में सभी मस्जिदों के इमामों के साथ एक बैठक तय की गई थी। जिसमें 17 जून को ईद मनाना तय किया गया है। इसके लिए चांद के देखे जाने के तथ्य पर भी चर्चा हुई, जिसकी तस्दीक कर दी गई है। इसके अनुरूप शहर के 12 अलग अलग स्थानों के लिए ईद की नमाज का समय निश्चित कर दिया गया है।

बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार ईदगाह में 17 जून की सुबह 8 बजे,जामा मस्जिद में 8.30 बजे , हसनैन मस्जिद में 8.45 बजे,फांसी खदान मस्जिद में 9 बजे,सदर मस्जिद में भी सुबह 9 बजे, गंज मस्जिद में 8.45 बजे, आशिया मस्जिद में सुबह 6.30 बजे, गर्ग कॉलोनी मस्जिद में सुबह 7 बजे, दारुल फलाह मस्जिद में सुबह 8 बजे, अहले हदीस मस्जिद में सुबह 6.45 बजे, शिया मस्जिद और कादरी धाम मस्जिद में सुबह 8 बजे ईद की नमाज तय की गई है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here