[ad_1]

बैतूल में एक युवक का कुएं में शव मिला है। आशंका है कि उसने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि वह रूप से मानसिक कमजोर भी बताया जा रहा है। घटना करीबी थाना बैतूल बाजार क्षेत्र के सोहागपुर की बताई जा रही है।
.
बैतूल बाजार टीआई अंजना धुर्वे के मुताबिक सोहागपुर का मुकेश परते (33) अकसर घर से कहीं चला जाता था। गुरुवार भी वह लापता हो गया। परिजन उसे लगातार ढूंढ रहे थे। इस बीच शुक्रवार को उसका शव गांव के ही एक किसान के खेत के कुएं में मिला।
टीआई ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था। प्रारंभिक तौर पर उसके कुएं में कूदकर आत्महत्या की आशंका है। शव कुएं से निकालकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां आज उसका पीएम करवाया जाएगा। मृतक शादीशुदा है, जिसके बच्चे भी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
[ad_2]
Source link









