Home मध्यप्रदेश 83 years ago in Bhopal, the temperature in November was 6.1° |...

83 years ago in Bhopal, the temperature in November was 6.1° | भोपाल में 83 साल पहले नवंबर में 6.1° टेम्प्रेचर: अबकी बार दूसरे सप्ताह से पारा लुढ़केगा; 10 साल में 2 बार बारिश भी हुई – Bhopal News

54
0

[ad_1]

भोपाल में नवंबर महीने में गर्मी, ठंड और बारिश का ट्रेंड है। पिछले 10 साल में रात का टेम्प्रेचर 9 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि दिन में पारा 34 डिग्री के पार रहा। दो साल बारिश भी हुई। इस साल दूसरे सप्ताह में रात के पारे में गिरावट देखने को मिलेगी। दिव

Google search engine

.

मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से ही ठंड का असर बढ़ गया। 10 नवंबर से रात के पारे में गिरावट होने लगेगी। अभी की तुलना में यह 8 डिग्री तक नीचे जा सकता है। शुक्रवार को दिन में गर्मी का अहसास देखने को मिला। दिन में ऐसा मौसम पूरे महीने रहेगा, जबकि रातें ठंडी हो जाएगी। 83 साल पहले यानी, वर्ष 1941 में न्यूनतम टेम्प्रेचर 6.1 डिग्री पहुंच गया था।

नवंबर में उमस का असर खत्म, कोहरा रहेगा मानसून के लौटने के बाद उमस का असर है, जो अब खत्म हो जाएगा, लेकिन सुबह के समय कोहरा छाने लगेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस महीने दिन का औसत अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री और रात में 15 डिग्री तक होता है, लेकिन पिछले कुछ साल में रात के तापमान में खासी गिरावट देखने को मिली है। 2013 से अब तक न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहा।

8.7 मिमी तक बारिश होने का ट्रेंड राजधानी में नवंबर में बारिश का भी ट्रेंड है। औसत 8.7 मिमी बारिश होती है। इस महीने बादल छाए रहते हैं।

नवंबर में भोपाल में दिन में गर्मी का असर भी रहता है।

नवंबर में भोपाल में दिन में गर्मी का असर भी रहता है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here