Home मध्यप्रदेश Pink cold knocks in the ocean | सागर में गुलाबी ठंड की...

Pink cold knocks in the ocean | सागर में गुलाबी ठंड की दस्तक: दिन में तेज धूप से वातावरण में गर्मी, शाम ढलते ही होने लगता है ठंड का एहसास – Sagar News

53
0

[ad_1]

सागर में दोपहर में पड़ रही तेज धूप।

Google search engine

सागर में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दीपावली त्योहार होने के बाद अब रात के वातावरण में ठंडक होने लगेगी। रात के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी। इस बार अक्टूबर में पिछले 10 साल जैसा ही ट्रेंड रहा। 15 अक्टूबर को मानसून वि

.

दिन में तेज धूप से लोग गर्मी से परेशान पिछले कुछ दिनों से सागर में शाम के बाद से वातावरण में ठंडक हो रही है। हालांकि दिन में तेज धूप से लोग गर्मी से परेशान हैं। शुक्रवार को सुबह से सागर का मौसम साफ रहा। दोपहर के समय तेज और तल्ख धूप से लोग परेशान रहे। दिनभर गर्मी का एहसास हुआ। इस दौरान सागर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम पारा 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चार दिन पहले रात का तापमान 19 डिग्री पर आ गया था।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव मौसम विभाग के अनुसार अभी दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी से एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। दीपावली के बाद हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण ठंड की दस्तक होने का अनुमान है। वर्तमान में निचले स्तर पर पूर्वी हवाएं चल रही हैं। जबकि ऊपर के स्तर पर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। जिसके चलते दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। हवाओं का रुख उत्तरी होने के बाद ठंड का असर बढ़ेगा और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here