Home मध्यप्रदेश Diwali today in 20 percent houses of Morena city | मुरैना में...

Diwali today in 20 percent houses of Morena city | मुरैना में आज भी लोग मना रहे दीपावली: बिहारीजी मंदिर में विद्वानों ने 1 नवंबर को दीपावली मनाने का लिया था निर्णय – Morena News

56
0

[ad_1]

मुरैना के 20 फीसदी घरों में शुक्रवार को दीपावली मनाई जा रही है। मुरैना के बिहारी जी मंदिर में कुछ विद्वान एकत्रित हुए थे, जिन्होंने निर्णय लिया था कि 1 नवंबर को दीपावली मनाई जाए। इसको देखते हुए कुछ लोग दीपावली मना रहे हैं।

Google search engine

.

दीपावली त्योहार को मानने को लेकर मुरैना के विद्वानों में एक मत नहीं है। कुछ दिनों पहले मुरैना के बिहारी जी मंदिर में शहर के कुछ विद्वान पंडित एकत्रित हुए थे और उन सभी ने सर्वसम्मति से इस बात पर मुहर लगाई थी कि दीपावली 1 नवंबर को मनाई जाए। उनकी बात पर कुछ लोग सहमत हो गए और उन्होंने अब 1 नवंबर को दीपावली मनाने का निश्चय किया है।

सुबह से सजे बाजार

दीपावली के त्योहार के लिए मुरैना शहर के बाजार सुबह से ही सज गए, हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम दिखी।

गोवर्धन पूजा शनिवार को

मुरैना में गोवर्धन पूजा शनिवार को की जाएगी। इस दिन हर घर में गोवर्धन रखे जाएंगे। मुरैना में घर के दरवाजों के बाहर गोवर्धन रखने की परंपरा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस पूजा का बहुत महत्व है। इस दिन दुधारू पशुओं को गेरुआ से सजाया जाता है। गोवर्धन पूजा के दौरान कढ़ी चावल का भोग लगाया जाता है।

मथुरा वृंदावन जाते हैं मुरैनावासी

गोवर्धन पूजा के दिन कुछ लोग मथुरा वृंदावन जाते हैं। वे वहां पर गोवर्धन परिक्रमा करने जाते हैं। कुछ लोगों की मान्यता है कि इस दिन परिक्रमा करने से विशेष पुंण्य लाभ प्राप्त होता है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here