[ad_1]
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 जुलाई को नरसिंहगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। इसे लेकर प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सोमवार को कलेक्टर डॉ. गिरीश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उनके साथ कैबिनेट मंत्री गौतम टेटवाल और नारायण सिंह पंवार
.
बरसात को देखते हुए कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन को लेकर अफसरों को निर्देश दिए गए। सड़क मार्ग, हेलीपैड, पार्किंग, बिजली लाइन, पेयजल, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
ई-ऑफिस और हेल्पलाइन की भी समीक्षा मुख्यमंत्री के दौरे से पहले ई-ऑफिस और सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों की स्थिति भी देखी गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जिन योजनाओं के लक्ष्य तय हैं, उन्हें तय समय पर पूरा करें।

बैठक में कलेक्टर ने कई निर्देश दिए।
ई-केवायसी नहीं तो वेतन भी नहीं बैठक में एक अहम फैसला यह भी लिया गया कि जिन कर्मचारियों की ई-केवायसी अब तक नहीं हुई है, उनका वेतन रोक दिया जाएगा। कलेक्टर ने कोषालय को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि केवल उन्हीं कर्मचारियों का भुगतान किया जाए जिनकी ई-केवाईसी अपडेट हो चुकी है।
सीएम दौरे की घोषणा के बाद से नरसिंहगढ़ में प्रशासनिक गतिविधियां तेज़ हो गई हैं। हर विभाग से कहा गया है कि फील्ड में जाकर ज़मीनी तैयारी सुनिश्चित करें।
[ad_2]
Source link









