Home मध्यप्रदेश Gondwana Republic Party showed strength | चालीस गांवों में निकाली जन अधिकार...

Gondwana Republic Party showed strength | चालीस गांवों में निकाली जन अधिकार यात्रा, पहुंची हरदा; कांग्रेस के जनपद सदस्य ने थामा गोंगपा का दामन

53
0

[ad_1]

हरदा6 मिनट पहले

Google search engine
  • कॉपी लिंक

विधानसभा चुनाव के पहले आदिवासी संगठित होने लगे हैं।रविवार को आदिवासियों ने एकजुट होकर रैली निकाली और अपनी ताकत दिखाई। आदिवासियों ने नारा दिया अबकी बार आदिवासी सरकार। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जिले के करीब 40 गांवों में जन अधिकार यात्रा का आयोजन किया।

पार्टी के जिलाध्यक्ष देवीसिंह परते ने कहा कि जन अधिकार यात्रा के माध्यम से मध्यप्रदेश के साथ हरदा जिले के मतदाताओं की आखों से सत्ता में बैठी सरकार की झूठ की पट्टी उतारने का काम कर। उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागृत करने का काम कर रहे है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग के विकास मद का पैसा का सत्ता में बैठे लोग धर्म के नाम से, पर्यटन के नाम से, यात्राओं में हजारों करोड़ रुपए इन 75 वर्षो में जो खर्च कर चुकी है, उन पैसे को जनता तक पहुंचने का काम गोंगपा करेगी।

उन्होंने बताया कि गोंडवाना के कार्यकतार्ओं ने 2023 के विधान सभा चुनाव में 230 सीटो में चुनाव लड़वाने की तैयारी में है,लेकिन हरदा जिले की दोनों विधानसभा सीट के साथ प्रदेश की 128 सीटो में गोंगपा पूरी तैयारी से चुनाव लड़कर जीतकर आएगी।

कांग्रेस के जनपद सदस्य ने थामा गोंगपा का दामन

हरदा जनपद में सदस्य अजय शंकर सिरोही ने कुछ दिनों पहले गोंगपा का दामन थाम लिया है।उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस को गोंगपा अपनी ताकत दिखा देगी। उन्होंने कहा कि हमारी एक ही प्रमुख मांग है कि इस बार प्रदेश का मुख्यमंत्री आदिवासी वर्ग से हो।उन्होंने कहा कि जिले की दोनों सीटों पर गोंगपा पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here