Home मध्यप्रदेश Accident due to overturning of mini truck in Sagar | सागर में...

Accident due to overturning of mini truck in Sagar | सागर में मिनी ट्रक पलटने से हादसा: शिवपुरी के दंपती की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल; धार्मिक आयोजन में गए थे – Shivpuri News

59
0

[ad_1]

छत्तीसगढ़ के कबीर आश्रम से लौट रहे लोगों का मिनी ट्रक सागर जिले में गुरुवार दोपहर को बेकाबू होकर पलट गया। इस हादसे में शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के निवासी 22 वर्षीय पवन शाक्य और उनकी 20 वर्षीय पत्नी सोना शाक्य की मौके पर ही मौत हो गई।

Google search engine

.

दुर्घटना में नीमा शाक्य, काशी शाक्य, कल्याण शाक्य और आदर्श शाक्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि अन्य लोगों को मामूली चोट आई। दंपती की शादी मात्र 8 माह पहले हुई थी। पवन अपने ससुराल पक्ष के साथ विलासपुर के दामाखेड़ा में कबीरपंथी मेले में गए थे।

धार्मिक आयोजन में शामिल होने गए थे

हीरापुर चौकी प्रभारी अरविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि शाक्य समाज के करीब 12 लोग 7 फरवरी को धार्मिक आयोजन में शामिल होने गए थे। वापसी के दौरान तिघोड़ा गांव के पास टीकमगढ़ मार्ग पर यह हादसा हुआ।

पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार को मृतक दंपती के शवों का पोस्टमॉर्टम करने के बाद उन्हें शिवपुरी भेज दिया गया है। कुछ घायलों को भी शिवपुरी रेफर किया गया है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here