Home मध्यप्रदेश Raavan will be seen in sherwani instead of dhoti-kurta | धोती-कुर्ते की...

Raavan will be seen in sherwani instead of dhoti-kurta | धोती-कुर्ते की जगह शेरवानी में दिखेगा रावण: 51 फीट का होगा पुतला; दशहरा मैदान पर दिया जा रहा अंतिम रूप – Guna News

56
0

[ad_1]

दशहरा मैदान में रावण के पुतले को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Google search engine

शनिवार को दशहरे के अवसर पर रावण दहन किया जाएगा। लंबे समय बाद इस बार गुना के कारीगर ही रावण का पुतला बना रहे हैं। पिछले 20 वर्षों से बदरवास के कारीगर पुतला बनाते थे। पुतले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस बार रावण 51 फीट का होगा। दशहरा मैदान में कार्यक

.

बता दें कि बदलते फैशन का असर इस बार रावण पर भी देखने को मिलेगा। हर बार रावण का दहन धोती-कुर्ते में होता था। लेकिन इस बार दूल्हे की तरह शेरवानी पहनाई जाएगी और उसे सजा-धजा कर तैयार किया जाएगा।इसके बाद इसे जलाया जाएगा। यानि इस बार रावण नए लुक में दिखेगा।

दरअसल, रावण का पुतला बनाने वाले कारीगरों में ही प्रतिस्पर्धा चली आ रही है। अब तक गुना में रावण का पुतला बाहर के कारीगर तैयार करते थे। लेकिन 20 साल बाद गुना के कारीगरों ने इस कार्य को अपने हाथ में लिया है और सार्वजनिक श्री रामलीला एवं दशहरा पर्व समिति को भरोसा दिलाया है कि वह इस बार रावण को अलग लुक में ही प्रस्तुत करेंगे। यही वजह है कि गुना के चार कारीगर दिन और रात काम कर पुतले को तैयार कर रहे हैं। इसका सिर, पैर और कमर आदि का ढांचा तैयार कर लिया गया है।

इस बार गुना के घोसीपुरा निवासी रफीक खान, शाकिर खान,साबिर खान और शाहरूख खान रावण का पुतला तैयार कर रहे हैं। रावण का पुतला तैयार कर रहे रफीक खान ने बताया कि रावण को लाल रंग की शेरवानी पहनाई जाएगी। इसका चेहरा भी मूल रंग में होगा।वहीं बाकी 9 सिर भी एक ही रंग में होंगे। यही कारीगर वर्षों से गेल और एनएफएल में जलने वाले रावण का भी पुतला तैयार करते आ रहे हैं। पूर्व में इनके परिवार के ही लल्लू उस्ताद गुना में रावण का पुतला बनाते थे। 20 साल से बाहर के कारीगर यह काम कर रहे थे।

पुतले में 50 तरह की आतिशबाजी लगेगी

रावण का पुतले में आतिशबाजी लगाने का कार्य भी गुना के ही पटाखा कारोबारियों को दिया है। इसमें 50 तरह की आतिशबाजी लगाई जाएगी। जो रावण के दहन के साथ ही जल उठेगी। आसमान में भी रंग-बिरेंगी आतिशबाजी देखने को मिलेगी। गोलाकार तरीके से चलने वाली आतिशबाजी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

51 फीट ऊंचा रहेगा रावण

रावण के पुतले को तीन हिस्सों में तैयार किया जा रहा है। इसके तीनों ढांचे बनकर तैयार हो चुके हैं। जिसमें पैर, धड़ और सिर शामिल हैं। रावण की तलवार 10 फीट की होगी। ढाल भी 2 फीट की और वृताकार होगी। तीनों हिस्सों को मिलाकर रावण की ऊंचाई 51 फीट और चौड़ाई 12 फीट रहेगी। ये तीनों हिस्से दशहरा मैदान लाए जा चुके हैं। यहीं पर आतिशबाजी लगाने के बाद स्टैंड पर रावण को खड़ा किया जायेगा।

कलेक्टर ने लिया दशहरा मैदान का जायजा

कलेक्टर डॉ सतेंद्र सिंह ने दशहरा मैदान पर रावण दहन स्थल का आयोजन के लिए तैयारियां का जायजा लिया। गुरुवार को कलेक्टर तीन बार दशहरा मैदान पहुंचे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक स‍ंजीव कुमार सिंहा, अपर कलेक्टर अखिलेश जैन, SDM शिवानी पाण्डे, तहसीलदार जीएस बैरवा, और मुख्य नगरपालिका अधिकारी तेजसिंह यादव सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान मैदान की साफ-सफाई, समतलीकरण, विद्युत व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, एंबुलेंस और यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में आवश्यक तैयारी के बारे में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।इसके अलावा, पुलिस कंट्रोल रूम के साइड से 30 फीट का वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया है। मार्ग पर मुरम और ग्रेडर द्वारा सुधार कर लोगों के आने-जाने के लिए तैयार किया गया है। दशहरा मैदान पर जेसीबी से साफ-सफाई का काम किया जा रहा है।

दशहरा मैदान पर तैयारियों का निरीक्षण करते कलेक्टर।

दशहरा मैदान पर तैयारियों का निरीक्षण करते कलेक्टर।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here