Home देश/विदेश महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला: ED ने कसा शिकंजा, रोहित पवार समेत 3...

महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला: ED ने कसा शिकंजा, रोहित पवार समेत 3 के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत चार्जशीट दाखिल

57
0

[ad_1]

Last Updated:

Google search engine

बैंक घोटाला: रोहित पवार समेत 3 के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत चार्जशीट दाखिलएनसीपी (शरद पवार) के विधायक रोहित पवार पर ईडी ने शिकंजा कस लिया है. (फाइल फोटो)
मुंबई. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक (MSCB) घोटाले में बड़ी कार्रवाई की है. ईडी ने 9 जुलाई 2025 को इस मामले में तीसरी चार्जशीट दाखिल की है. इस बार तीन नए लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें शरद पवार के पोते रोहित पवार, बारामती एग्रो लिमिटेड कंपनी और राजेंद्र इंगवाले के नाम शामिल हैं. इन तीनों पर पैसों की हेराफेरी यानी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगे हैं.

इस चार्जशीट पर मुंबई की विशेष अदालत (PMLA कोर्ट) ने 18 जुलाई को सुनवाई करते हुए तीनों को समन भेजा है, यानी कोर्ट में पेश होने को कहा गया है. इस केस में ईडी पहले ही एक मुख्य चार्जशीट और दो सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर चुकी है, जिनमें कुल 14 लोगों को आरोपी बनाया गया था.

ईडी की ये जांच 2019 में दर्ज एक FIR के आधार पर शुरू हुई थी, जो सुरेंद्र अरोड़ा नाम के व्यक्ति ने जनहित याचिका के बाद दर्ज कराई थी.फिलहाल जांच अभी जारी है, और हो सकता है आगे और नाम सामने आएं. ये घोटाला काफी बड़ा माना जा रहा है, जिसमें राजनेताओं और कंपनियों की मिलीभगत से बैंक के पैसों का गलत इस्तेमाल किया गया.

Rakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h… और पढ़ें

homenation

बैंक घोटाला: रोहित पवार समेत 3 के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के तहत चार्जशीट दाखिल

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here