[ad_1]
Last Updated:
Gujarat News: गुजरात में AAP की बड़ी रैली में केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोला और कहा, अबकी बार जनता कहेगी- ‘बाय-बाय भाजपा’. भगवंत मान बोले- 30 साल का हिसाब अब 30 मिनट में लिया जाएगा.
केजरीवाल और भगवंत मान ने गुजरात की रैली में भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. (फोटो X/AAP)हाइलाइट्स
- केजरीवाल बोले- भाजपा विधायक 5 साल में बनाता है 10 महल.
- भगवंत मान ने कहा- अब झाड़ू बनेगा गुजरात में हथियार.
- AAP देगी पंचायत चुनाव में आम लोगों को टिकट.
Gujarat News: गुजरात की सियासत में गुरुवार को जबरदस्त हलचल हुई जब आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डेडियापाड़ा विधानसभा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. इस जनसभा की वजह बनी AAP विधायक चैतर वसावा की गिरफ्तारी. जिसे लेकर पार्टी ने भाजपा पर खुलकर हमला बोला. केजरीवाल ने कहा, “अब गुजरात में भाजपा की विदाई तय है, इस बार जनता खुद कहेगी- बाय-बाय भाजपा.”
अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने आदिवासी नेता चैतर वसावा को इसलिए जेल में डाला क्योंकि उन्होंने स्कूल, अस्पताल, सड़कों और मनरेगा में हो रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया. उन्होंने कहा, “भाजपा का छोटा नेता विधायक बनते समय साइकिल चलाता है और पांच साल में 10 महल खड़ा कर लेता है.” केजरीवाल ने यह भी दावा किया कि मनरेगा में 2500 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ और जब चैतर वसावा ने इसके सबूत दिए, तो पुलिस ने CCTV फुटेज तक गायब कर दी.
चैतर वसावा ने उनके भ्रष्टाचार की पोल क्या खोली – डर के मारे उन्हें जेल भेज दिया। लेकिन अब जनता चुप नहीं बैठेगी।
देडियापाड़ा की जनसभा में आज हज़ारों लोग, तेज़ बारिश में भी डटे रहे।
ये साफ़ संकेत है – ये लड़ाई अब रुकेगी नहीं, अब पूरा आदिवासी समाज जाग गया है। pic.twitter.com/m6LHbuj4fH
[ad_2]
Source link









