[ad_1]
Last Updated:
Gwalior News: MP वाकई में गजब है, यहां चोरों ने सोना चांदी और कैश छोड़कर ऐसी चीज पर हाथ साफ कर लिया जिसका कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता.
ग्वालियर में भेड़ गैंग एक्टिव
हाइलाइट्स
- ग्वालियर में 35 भेड़ें चोरी हुईं.
- चोरी के बाद गांव में दहशत का माहौल.
- पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया.
ग्वालियर से एक हैरान कर देने वाली चोरी की वारदात सामने आई है यह चोरी किसी जेवर या कैश की नहीं, बल्कि दो दर्जन से ज़्यादा भेड़ों की है. घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के लखनौती गांव की है, जहां दो पशुपालकों की रातों-रात 35 भेड़ें गायब हो गईं.
जंगल में चरती थीं भेड़ें, रात को बाड़े में होती थी बंद
गांव के मंगल सिंह गुर्जर और सरनाम सिंह बघेल रोज़ाना की तरह अपनी भेड़ों को पास के जंगल में चराने ले गए और फिर रात को बाड़े में बांध दिया. लेकिन 4-5 जुलाई की रात जैसे ही बीती और सुबह दोनों पहुंचे, तो भेड़ों की संख्या कम लगी.
गिनती की तो निकला:
मंगल सिंह की 10 भेड़ें गायब
सरनाम सिंह की 25 भेड़ें गायब
टायरों के निशान, लेकिन कोई सुराग नहीं
बाड़े के बाहर चार पहिया वाहन के टायरों के निशान मिले. दोनों ने आस-पास तलाश की, लेकिन भेड़ों का कोई सुराग नहीं मिला. आखिर में थक-हार कर झांसी रोड थाना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.
पुलिस ने शुरू की जांच
एएसपी कृष्ण लालचंदानी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस मान रही है कि चोरी को अंजाम देने के लिए बकायदा वाहन का इस्तेमाल किया गया है, यानी यह पूरी प्लानिंग से किया गया मामला हो सकता है.
गांव में दहशत, चरवाहे सहमे
गांव में इस चोरी के बाद बाकी पशुपालकों में भी डर का माहौल है. लोग अब रात में खुद पहरा देने की बात कर रहे हैं. भेड़ें कई परिवारों की आय का ज़रिया होती हैं और इस तरह की चोरी आमदनी को सीधा नुकसान पहुंचाती है.
[ad_2]
Source link









