Home देश/विदेश अमरनाथ यात्रा 2025: जम्मू-कश्मीर पुलिस की नई एडवाइजरी, इन नियमों का पालन...

अमरनाथ यात्रा 2025: जम्मू-कश्मीर पुलिस की नई एडवाइजरी, इन नियमों का पालन ज़रूरी

61
0

[ad_1]

Last Updated:

Google search engine

Amarnath Yatra 2025 New Advisory: अमरनाथ यात्रा 2025 से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सख्त एडवाइजरी जारी की है. सभी श्रद्धालुओं को आधिकारिक काफिले के साथ ही यात्रा करने को कहा गया है. स्वतंत्र यात्रा पर रोक है.

अमरनाथ जाने का बना रहे प्‍लान, तो पढ़ लें जम्‍मू कश्मीर पुल‍िस की ये एडवाइजरी

अमरनाथ यात्रा को लेकर नई एडवाइजरी जारी. (फोटो PTI)

हाइलाइट्स

  • J&K पुलिस ने कहा: स्वतंत्र यात्रा न करें, केवल सरकारी काफिले के साथ जाएं.
  • तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को लेकर इस बार ज्यादा सतर्क है प्रशासन.
  • हर यात्री को एडवाइजरी का पालन करने की सख्त हिदायत.
Amarnath Yatra 2025 New Advisory: अगर आप इस साल श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने का मन बना रहे हैं, तो सफर शुरू करने से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस की लेटेस्ट एडवाइजरी को जरूर पढ़ लें. प्रशासन ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए साफ निर्देश जारी किए हैं कि सभी श्रद्धालु सिर्फ जम्मू से चलने वाले आधिकारिक सुरक्षा काफिले (convoys) के साथ ही यात्रा करें.
पुलिस ने कहा है कि कोई भी तीर्थयात्री स्वतंत्र रूप से या प्राइवेट गाड़ियों से यात्रा न करें. बिना सुरक्षा के की गई यात्रा न सिर्फ खतरनाक है बल्कि इससे प्रशासन की निगरानी व्यवस्था भी प्रभावित होती है.

क्या है एडवाइजरी में?
जम्मू-कश्मीर पुलिस की एडवाइजरी में तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि वे अमरनाथ यात्रा के दौरान केवल जम्मू से शुरू होने वाले आधिकारिक सुरक्षा काफिलों का ही हिस्सा बनें. स्वतंत्र रूप से या निजी वाहनों से यात्रा करने से स्पष्ट रूप से मना किया गया है. क्योंकि यह न सिर्फ असुरक्षित है बल्कि प्रशासन की निगरानी को भी प्रभावित करता है.

प्रशासन चाहता है कि यह यात्रा हर श्रद्धालु के लिए एक आध्यात्मिक और सुरक्षित अनुभव बने. इसमें नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है. पुलिस, सेना और सिविल प्रशासन की संयुक्त सुरक्षा व्यवस्था हर कदम पर यात्रियों की सहायता के लिए मौजूद रहेगी. यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी प्रकार की गैर-अनुशासित या जोखिमभरी गतिविधियों से बचें और सभी दिशानिर्देशों का पूरी जिम्मेदारी से पालन करें ताकि यह पवित्र यात्रा निर्विघ्न और सुरक्षित रूप से पूरी की जा सके.

एडवाइजरी में आगे पुलिस ने कहा हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर आते हैं. लेकिन इलाके की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां इस बार पहले से ज़्यादा सतर्क हैं. बीते वर्षों की घटनाओं से सीख लेते हुए अब प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोई भी यात्रा बिना सुरक्षा व्यवस्था के न हो.

Sumit Kumar

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, …और पढ़ें

Sumit Kumar is working as Senior Sub Editor in News18 Hindi. He has been associated with the Central Desk team here for the last 3 years. He has a Master’s degree in Journalism. Before working in News18 Hindi, … और पढ़ें

homenation

अमरनाथ जाने का बना रहे प्‍लान, तो पढ़ लें जम्‍मू कश्मीर पुल‍िस की ये एडवाइजरी

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here