Home देश/विदेश Type 88 मिसाइल टेस्ट… पहली बार अपनी सरजमीं से दहाड़ा जापान, चीन-रूस...

Type 88 मिसाइल टेस्ट… पहली बार अपनी सरजमीं से दहाड़ा जापान, चीन-रूस सहमे! अब इंडो-पैसिफिक बनेगा जंग का मैदान?

67
0

[ad_1]

Last Updated:

Google search engine

Japan Missile Test: जापान ने पहली बार अपने इलाके में मिसाइल का टेस्ट किया है. चीन और रूस के बढ़ते खतरे के बीच चीन ने ‘टाइप-88’ मिसाइल का टेस्ट किया है.

Type 88 मिसाइल टेस्ट… पहली बार अपनी सरजमीं से दहाड़ा जापान, चीन-रूस सहमे!

जापान ने अपने क्षेत्र में पहली बार मिसाइल परीक्षण किया. (Image:News18)

टोक्यो. जापान ने अपने क्षेत्र में पहली बार मिसाइल परीक्षण किया है. देश की सेना ने मंगलवार को यह घोषणा की. जापान, चीन के प्रतिरोध के लिए जवाबी हमला करने की क्षमता हासिल करने के लिए अपनी सैन्य तैयारियों को बढ़ा रहा है. जापान के उत्तरी मुख्य द्वीप होक्काइडो के ‘शिजुनाई एंटी-एयर फायरिंग रेंज’ में ‘टाइप-88’ मिसाइल का परीक्षण किया गया, जो सतह से जहाज पर मार करने वाली कम दूरी की मिसाइल है.

अधिकारियों ने बताया कि ‘ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स’ की पहली ‘आर्टिलरी ब्रिगेड’ के अभ्यास में लगभग 300 सैनिक शामिल हुए, जिन्होंने होक्काइडो के दक्षिणी तट से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित जहाज पर प्रशिक्षण मिसाइल से निशाना साधा. इस जहाज में कोई मौजूद नहीं था. उन्होंने बताया कि अधिकारी अभी परीक्षण के परिणामों की जांच कर रहे हैं.

जापान में स्थान की कमी और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण इसने पहले भी संधि सहयोगी अमेरिका और शीर्ष रक्षा साझेदार ऑस्ट्रेलिया के क्षेत्रों में मिसाइल परीक्षण किए हैं क्योंकि यहां प्रशिक्षण के लिए बड़े-बड़े मैदान उपलब्ध हैं. जापान के क्षेत्र में मंगलवार को किया गया पहला मिसाइल परीक्षण क्षेत्रीय समुद्र में चीन की बढ़ती आक्रामक नौसैनिक गतिविधियों को रोकने के लिए इसकी (जापान) अधिक आत्मनिर्भर सैन्य क्षमता की ओर बढ़ने तथा जवाबी हमला करने की क्षमता हासिल करने के प्रयासों को दर्शाता है.

Rakesh Singh

Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें

Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in … और पढ़ें

homeworld

Type 88 मिसाइल टेस्ट… पहली बार अपनी सरजमीं से दहाड़ा जापान, चीन-रूस सहमे!

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here