Home देश/विदेश कनाडा की रिपोर्ट में पाकिस्तान की भारत विरोधी साजिश का खुलासा

कनाडा की रिपोर्ट में पाकिस्तान की भारत विरोधी साजिश का खुलासा

58
0

[ad_1]

Last Updated:

Google search engine

Pakistan Canada News: कनाडा की खुफिया एजेंसी CSIS की रिपोर्ट में पाकिस्तान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में कहा गया है कि कनाडा की धरती का इस्तेमाल भारत विरोधी साजिशों के लिए किया गया.

भारत से जल-भुन रहा पाकिस्तान, कनाडा में खालिस्तानियों के साथ रच रहा गंदी साजिश

हाइलाइट्स

  • पाकिस्तान कनाडा में भारत विरोधी साजिश रच रहा है
  • CSIS रिपोर्ट में पाकिस्तान की गंदी राजनीति का खुलासा
  • कनाडा में खालिस्तानी उग्रवादियों के भारत विरोधी मंसूबे

ओटावा: पाकिस्तान एक बार फिर अपनी हरकतों के चलते दुनिया भर में बेनकाब हो गया है. कनाडा की खुफिया एजेंसी CSIS की ताजा रिपोर्ट ने पाकिस्तान की पोल खोलते हुए कहा है कि वह कनाडा की धरती का इस्तेमाल भारत के बढ़ते वैश्विक रुतबे को कम करने और अपनी भारत-विरोधी साजिशों को अंजाम देने के लिए कर रहा है. यह खुलासा न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि पाकिस्तान की कुटिल चालों को उजागर करता है. CSIS की 2024 की सार्वजनिक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान ने कनाडा में न सिर्फ राजनीतिक और सुरक्षा हितों को बढ़ावा देने की कोशिश की, बल्कि भारत के खिलाफ अपनी गंदी राजनीति को हवा देने के लिए कनाडा के चुनावों में भी हस्तक्षेप किया.

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने कनाडा के संघीय और प्रांतीय चुनावों में गुप्त रूप से हस्तक्षेप करने की कोशिश की, ताकि उन नेताओं को उभारा जा सके जो भारत की तुलना में पाकिस्तान समर्थक माने जाते हैं. यह साफ दिखाता है कि पाकिस्तान जहां लोकतंत्र सिर्फ नाम का है, वह दूसरे देशों में भी अपनी जैसी ही स्थिति चाहता है. CSIS ने इसे विदेशी हस्तक्षेप का सबसे घिनौना रूप बताया है. इतना ही नहीं, पाकिस्तान कनाडा में रहने वाले अपने आलोचकों और असंतुष्टों को दबाने के लिए भी गैरकानूनी तरीकों का सहारा ले रहा है.

पाकिस्तान को चेतावनी

रिपोर्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि पाकिस्तान भविष्य में भी कनाडा के विभिन्न स्तरों की सरकारों, सांस्कृतिक-धार्मिक समूहों और मीडिया को निशाना बना सकता है, खासतौर पर चुनावी उम्मीदवार चयन प्रक्रिया में दखल देकर. इसी रिपोर्ट में पहली बार कनाडा की खुफिया एजेंसी ने खालिस्तानी उग्रवादियों के भारत विरोधी मंसूबों को लेकर खुलकर बात की है. रिपोर्ट में कहा गया कि कुछ सक्रिय लोग कनाडा को आधार बनाकर भारत में हिंसा फैलाने की फंडिंग, योजना और प्रचार कर रहे हैं.

भारत ने कनाडा को लगाई तलाड़

कनाडा में दक्षिण एशियाई मूल की बड़ी आबादी को देखते हुए रिपोर्ट ने यह भी कहा कि यहां पाकिस्तान समर्थक या भारत विरोधी गुटों के लिए जमीन तैयार करने की कोशिश की जा रही है. हालांकि इसी रिपोर्ट में भारत को भी ‘विदेशी हस्तक्षेप’ करने वाला देश बताया गया है, जिसे भारत सरकार ने पूरी तरह से बेबुनियाद और तथ्यहीन करार दिया है.

भारत में शीर्ष सरकारी और खुफिया सूत्रों ने कहा कि ये रिपोर्ट जानबूझकर ‘अलगाववादी लॉबी को खुश करने’ और अपनी धरती पर खुलेआम सक्रिय खालिस्तान समर्थक चरमपंथी समूहों के खिलाफ कार्रवाई करने में कनाडा की विफलता से ध्यान हटाने के लिए तैयार किया गया था.

Yogendra Mishra

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने…और पढ़ें

योगेंद्र मिश्र ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया है. 2017 से वह मीडिया में जुड़े हुए हैं. न्यूज नेशन, टीवी 9 भारतवर्ष और नवभारत टाइम्स में अपनी सेवाएं देने के बाद अब News18 हिंदी के इंटरने… और पढ़ें

homeworld

भारत से जल-भुन रहा पाकिस्तान, कनाडा में खालिस्तानियों के साथ रच रहा गंदी साजिश

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here