Home देश/विदेश बिलावल मारने चले थे बुजदिली का ताना, प्रियंका चतुर्वेदी ने ऐसा रगड़ा,...

बिलावल मारने चले थे बुजदिली का ताना, प्रियंका चतुर्वेदी ने ऐसा रगड़ा, लोग बोले-ये तो ‘रोसेश साराभाई’ स्‍टाइल है – Priyanka Chaturvedi trolls Bilawal Bhutto on Buzdil speech in Rosesh Sarabhai-Style Speech

63
0

[ad_1]

Last Updated:

Google search engine

Priyanka Chaturvedi Troll Bilawal Bhutto: प्रियंका चतुर्वेदी ने बिलावल भुट्टो की नकल कर पाकिस्तान की राजनीतिक अस्थिरता पर कटाक्ष किया. अमेरिकी सांसद ब्रैड शरमन ने भी पाक डेलिगेशन को आतंकी संगठनों पर कड़ी कार्रव…और पढ़ें

बिलावल मार रहे थे ताना, प्रियंका ने ऐसा रगड़ा, लोग बोले-ये तो रोसेश स्‍टाइल है

प्रिंयका चतुर्वेदी ने बिलावल की क्‍लास लगाई. (News18)

हाइलाइट्स

  • प्रियंका चतुर्वेदी ने बिलावल भुट्टो की नकल कर ट्रोल किया.
  • प्रियंका ने पाकिस्तान की राजनीतिक अस्थिरता पर कटाक्ष किया.
  • अमेरिकी सांसद ने पाक को आतंकी संगठनों पर कार्रवाई की नसीहत दी.

नई दिल्‍ली. हाल ही में पाकिस्‍तान के पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के नेतृत्‍व में गए एक डेलिगेशन ने विदेशों में भारत के खिलाफ जहर उगला था. इस दौरान उन्‍होंने कहा था कि “कौन रात के अंधेरे में हमला करता है? बुजदिल हमला करते हैं…” इस मामले में अब ऑल पार्टी डेलिगेशन की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बिलावल को अच्‍छे से ट्रोल कर दिया. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बेल्जियम में बिलावल की नकल करते हुए उनका मजाक उड़ाया. चतुर्वेदी ने मशहूर धारावाहिक ‘सारा भाई वर्सेस सारा भाई’ के किरदार रोसेश के स्‍टाइल में बिलावल की नकल उतारी. इससे पहले बिलावल का बोलने का तरीका भी कुछ-कुछ इसी स्‍टाइल में था. उन्‍होंने कहा कि बुजदिल वो होते हैं जो चुनी हुई सरकारों के खिलाफ तख्तापलट करते हैं. जो अपने ही नेताओं को जेल में डालते हैं और सेना के जनरल को सत्ता में बैठाने के लिए एक निर्वाचित प्रधानमंत्री की हत्या कर देते हैं.”

‘ये अबतक हमारा पीछा नहीं छोड़ रहे’

यह बयान सिर्फ व्यंग्य नहीं था, बल्कि पाकिस्तान की राजनीतिक अस्थिरता, कट्टरता और लोकतंत्र की दुर्दशा पर तीखा कटाक्ष था. उन्होंने यह भी कहा कि वही सेना जनरल जिसे सत्ता में लाया गया पाकिस्तान में चरमपंथ की शुरुआत का जनक बना और जिन्ना के सपनों के पाकिस्तान को तबाह कर गया. प्रियंका चतुर्वेदी ने यह भी चुटकी ली कि पाकिस्तान भारत को 1947 में छोड़ चुका है, लेकिन अब तक उसका पीछा नहीं छोड़ पाया. उन्होंने व्यंग्य में कहा, “एक डेलिगेशन हमारे बाद आ रहा है, और आप जानते हैं कौन… वे 70 साल से हमारा पीछा कर रहे हैं.”



[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here