Home देश/विदेश होली से पहले डांडिया खेलती नजर आईं ममता बनर्जी, कहा-किसी की मत...

होली से पहले डांडिया खेलती नजर आईं ममता बनर्जी, कहा-किसी की मत सुनिए, अपना-अपना त्योहार मनाइए

61
0

[ad_1]

Last Updated:

Google search engine

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने साफ कहा कि बंगाल में सभी लोगों को अपना-अपना त्योहार मनाना चाहिए और भड़काने वाले लोगों की बातों में कतई नहीं आना चाहिए.

होली से पहले डांडिया खेलती नजर आईं सीएम ममता बनर्जी, कहा-किसी की मत सुनिए...

ममता बनर्जी ने आज डांडिया खेला. (Image:ANI)

कोलकाता. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आज होली मिलन कार्यक्रम में पहले डांडिया खेलती नजर आईं. इसके बाद फिर उन्होंने सिखों के साथ भांगड़ा किया. इस मौके पर ममता बनर्जी ने कहा कि होली और दोल एक साथ है और रमजान का महीना भी है. सभी अपने धर्म का त्योहार अच्छे से मनायें. किसी ने कहा कि इसने वो कहा, उसने वो करा तो मत सुनियेगा, अपना-अपना त्योहार मनाइये.

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि एक दिन के लिए कोई झगड़ा लगाकर चला जायेगा, वो नहीं रहेंगे. आग खाना बनाने के लिए होता है. सब अच्छा रहे तो बंगाल अच्छा रहेगा. बंगाल अच्छा रहेगा तो देश अच्छा रहेगा. बंगाल 3-4 देशों और नार्थ इस्ट का गेटवे है, बहुत महत्वपूर्ण है. ममता बनर्जी ने कहा कि हम शांति चाहते हैं, बंगाल में कुछ हो जाये तो देश बढ़िया नहीं रह सकता है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को होली मिलन कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक डांडिया खेलते देखा गया. यह कार्यक्रम कोलकाता नगर निगम (केएमसी) द्वारा आयोजित किया गया था और अलीपुर के धना धान्य ऑडिटोरियम में हुआ. यह पहली बार है जब केएमसी ने होली का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य राज्य में सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना था.

होली मिलन कार्यक्रम, जिसका नाम ‘डोलयात्रा और होलीर मिलन उत्सव’ था, का उद्देश्य विभिन्न समुदायों जैसे बंगाली, मारवाड़ी, गुजराती, जैन और सिखों को एक साथ लाना था. इस कार्यक्रम में पारंपरिक होली गीत, गरबा और डांडिया प्रदर्शन शामिल थे, जिसमें बनर्जी ने भी उत्साहपूर्वक नृत्य किया, जिससे दर्शक बहुत खुश हुए. अपनी सफेद साड़ी में सजी बनर्जी को सामुदायिक नेताओं और केएमसी अधिकारियों के साथ सांस्कृतिक प्रदर्शनों का आनंद लेते हुए देखा गया.

homenation

होली से पहले डांडिया खेलती नजर आईं सीएम ममता बनर्जी, कहा-किसी की मत सुनिए…

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here