Home देश/विदेश प्रकाशम: शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने की पिता...

प्रकाशम: शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने की पिता की हत्या

62
0

[ad_1]

Agency:भाषा

Google search engine

Last Updated:

आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में शराब के लिए रुपये न देने पर पी. मारियादास ने अपने पिता पी. येसु की हत्या कर दी। पुलिस ने मारियादास को गिरफ्तार कर धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है।

कलियुगी बेटे का कारनामा, शराब के लिए पैसे देने से इनकार पर किया बाप का कत्ल

आंध्र प्रदेश में शराब के लिए रुपये न देने पर पुत्र ने पिता की हत्या कर दी. (Image:AI)

हाइलाइट्स

  • शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने पिता की हत्या की.
  • पुलिस ने आरोपी मारियादास को गिरफ्तार किया.
  • घटना आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में हुई.

प्रकाशम. आंध्र प्रदेश में शराब के लिए रुपये नहीं देने से नाराज एक शख्स ने अपने सोए हुए पिता की कथित रूप से हत्या कर दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि पी. मारियादास (35) ने अपने पिता पी. येसु (79) के सिर पर पेड़ काटने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली धारदार मशीन से प्रहार किया. पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात करीब दो बजे प्रकाशम जिले के इंदलचेरुवु गांव में घटी.

पुलिस ने मीडिया को बताया कि ‘मारियादास ने अपने पिता की आरी से वार कर इसलिए हत्या कर दी, क्योंकि उन्होंने उसे शराब के लिए रुपये देने से मना कर दिया था.’ पुलिस के अनुसार, मारियादास शनिवार सुबह से ही शराब पी रहा था. वह शराब पीने का आदी है. उसने शनिवार की शाम येसु से और शराब खरीदने के लिए रुपये मांगे, लेकिन जब उसके पिता ने रुपये देने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उनकी हत्या कर दी.

उदास चेहरा, साथ में संबित पात्रा… बीरेन सिंह ने अब क्यों दिया CM पद से इस्तीफा, मणिपुर का नया खेल समझिये

पुलिस ने बताया कि मारियादास द्वारा हंगामा करने के कारण कुछ ही दिन पहले उसकी पत्नी और बच्चे घर छोड़कर चले गए थे. लंबे समय से बेटा और पिता दोनों एक साथ रह रहे थे. पुलिस ने मारियादास को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

homenation

कलियुगी बेटे का कारनामा, शराब के लिए पैसे देने से इनकार पर किया बाप का कत्ल

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here