Home मध्यप्रदेश 18 year old girl raped in Sagar | सागर में 18 वर्षीय...

18 year old girl raped in Sagar | सागर में 18 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म: बाजार ले जाने के बहाने सुनसान मैदान में ले जाकर किया गलत काम, केस दर्ज – Sagar News

58
0

[ad_1]

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। गुरुवार को पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Google search engine

.

पुलिस के अनुसार 30 वर्षीय आरोपी युवक लंबे समय से पीड़िता के घर पर काम करता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपी शुरू से ही उसके प्रति गलत व्यवहार करता था और अश्लील इशारे करता था। विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देता था।

पीड़िता के अनुसार सितंबर 2024 में एक दिन शाम करीब 7 बजे आरोपी उसे स्कूल के मैदान में ले गया, जहां उसने छेड़छाड़ का प्रयास किया। मई 2025 में एक बार फिर रात करीब 8 बजे आरोपी ने उसे स्कूल मैदान में ले जाकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।

घटना के बाद पीड़िता ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

[ad_2]

Source link

Arvind Jain Editor, Bundelkhand Samchar
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here